आढ़ती संगठनों के संग्राम पर 'मान' ने लगाया विराम, इस दिन से पंजाब में शुरू होगी धान की खरीददारी

Punjab News: पंजाब के अनाज मंडियों में जल्द ही धान की खरीद शुरू हो जाएगी। पंजाब में धान की सुचारू खरीद को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को आढ़ती संगठनों के साथ मीटिंग की। बैठक में धान की खरीददारी करने का निर्णय लिया गया है। राज्य में धान की खरीद शुरू न होने से आढ़ती नाराज थे, लेकिन अब आढ़तियों ने बैठक के बाद हड़ताल खत्म करने का निर्णय लिया है।

पंजाब सरकार के अधिकारियों ने कहा कि आढ़ती एसोसिएशन के उनके सभी समस्याओं पर गहन चर्चा की गई। सीएम ने उन्हें आश्वस्त किया है कि उनकी सभी मांगें मानी जाएंगी।

Bhagwant Mann

वहीं, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि केंद्र सरकार के समक्ष आढ़तियों की मांगों को रखा जाएगा। अगर जरूरत पड़ी तो कानूनी कार्रवाई भी करेंगे। तो, आढ़तियों ने भी सरकार से वादा किया कि धान की खरीद सुचारु रुप से की जाएगी। आढ़तियों को कोई भी समस्या है तो पंजाब सरकार उनके साथ खड़ी है।

कृषि मंत्री गुरमीत सिंह ने कहा कि केंद्र के सामने वह 2.50 प्रतिशत कमीशन का मुद्दा अवश्य उठाएंगे। जरुरत पड़ने पर राज्य सरकार खुद इसकी भारपाई करेंगी। बैठक में आढ़तियों के साथ सारे मुद्दे हल कर लिए गए हैं और वे सुचारु रुप से खरीददारी के लिए मान भी गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+