पंजाब में सीएम केजरीवाल बोले- मैं RSS से पूछना चाहता हूं कि क्या वे भी सोचते हैं कि पीएम मोदी भगवान हैं
लोकसभा चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा उन्हें "परमात्मा ने भेजा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस टिप्पणी पर उन पर कटाक्ष करते हुए आरएसएस से इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ठ करने को कहा कि कि क्या वे मानते हैं कि पीएम मोदी भगवान हैं या नहीं?
पीएम मोदी पर कटाक्ष करते हुए आप के अरविंद केजरीवाल ने लोगों से पूछा कि क्या वे पीएम मोदी को 'भगवान' के रूप में स्वीकार करने के लिए तैयार हैं।

अरविंद केजरीवाल ने एएनआई न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में कहा भाजपा के खिलाफ जनता में बहुत गुस्सा है। लोग महंगाई और बेरोजगारी से तंग आ चुके हैं, आम लोग गुजारा नहीं कर पा रहे हैं और उनके बच्चे बेरोजगार हैं। उन्हें उम्मीद है कि प्रधानमंत्री उनके मुद्दों का समाधान करेंगे, लेकिन जब वे अपना टेलीविजन खोलते हैं और प्रधानमंत्री का भाषण सुनते हैं, तो वे उन्हें गालियां देते हुए पाते हैं।
सीएम केजरीवाल ने कहा महंगाई और बेरोजगारी के बीच लोग परेशान हैं लेकिन प्रधानमंत्री उनकी मदद नहीं कर रहे हैं और 'गाली-गलौज' करने में व्यस्त हैं। वह कह रहे हैं कि यदि आप इंडिया गठबंधन को वोट देंगे, तो वे आपकी दो भैंसों में से एक ले लेंगे, वे 'टोंटी' (नल) ले लेंगे, वे आपका 'मंगलसूत्र' ले लेंगे।
केजरीवाल ने कहा पीएम मोदी ने महाराष्ट्र में कहा शरद पवार 'भक्ति आत्मा' हैं, उद्धव ठाकरे अपने पिता के नकली बेटे हैं। लोग इन चीजों की उम्मीद नहीं करते हैं वो पीएम मोदी बोल रहे हैं।
सीएम केजरीवाल ने कहा जनता सोचती है कि प्रधानमंत्री पेट्रोल/डीजल की कीमतें कम करने पर बोलेंगे लेकिन भाषणों में प्रधानमंत्री गाली देने में व्यस्त हैं।












Click it and Unblock the Notifications