नवजोत सिंह सिद्धू संग रिश्तों पर बोले CM चरणजीत सिंह चन्नी- 'वो जहां जाएंगे, मैं उनके पीछे जाऊंगा'

चंडीगढ़, 01 जनवरी। इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर बीजेपी, 'आप' समेत कई रजानीतिक दलों की नजर पंजाब की सत्ता पर है। वहीं, दूसरी ओर सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस अपने ही सहयोगियों के बीच कलह को लेकर विधानसभा चुनाव पर फोकस नहीं कर पा रही है। कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से भी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की कुछ बन नहीं रही है। अक्सर सीएम चन्नी को लेकर उनकी नाराजगी सामने आ ही जाती है।

CM Charanjit Singh Channi said on relations with Navjot Singh Sidhu- Wherever he will go I will come there

इस बीच जालंधर में एक कार्यक्रम के दौरान सीएम मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बिना नाम लिए नवजोत सिंह सिद्धू पर निशाना साधा। बीते शुक्रवार उन्होंने पंजाब पुलिस की तारीफ करते हुए कहा कि वह इस बात पर ध्यान न दें कि कौन क्या बोल रहा है, अपराधियों और असमाजिक तत्वों की पतलून उन्हें देखकर गीली हो जाती है। सीएम चन्नी ने यह बयान नवजोत सिंह सिद्धू के 'पतलून गीली' वाली टिप्पणी पर पलटवार करते हुए दिया।

Recommended Video

      Punjab Election में CM के चेहरे की घोषणा नहीं करेगी Congress, आखिर यह फैसला क्यों ? | वनइंडिया हिंदी

      यह भी पढ़ें: पंजाब के 'राम तीर्थ मंदिर' में केजरीवाल का वादा, सत्ता में आए तो अनुसूचित जाति के बच्चों को मिलेगी शिक्षा

      इसके अगले दिन यानी आज शनिवार को जब पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के साथ संबंधों पर सीएम चरणजीत सिंह चन्नी से सवाल पूछा गया तो उनकी स्वर बदले हुए नजर आए। चरणजीत सिंह चन्नी पंजाबी में कहा, 'मैंने सिद्धू साहब से कहा है, जिथे चलेंगा चलांगी तेरे नामल, टिकटां दो लै लियां।' दरअसल, सीएम चन्नी के कहने का मतलब था कि सिद्दू जहां जाएंगे वो भी उनकी पीछे-पीछे आएंगे। सिएम चन्नी कहते हैं कि वह नवजोत सिंह सिद्धू के साथ काम करना जारी रखेंगे।

      क्या सिद्धू ने मान लिया खुद को सीएम उम्मीदवार?
      इस बीच पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ख़ुद को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने के लिए चमका रहे हैं। नवजोत सिद्धू ने एक बार फिर से कहा की उन पर और उनके पंजाब मॉडल पर भरोसा किया जाए तो पंजाब की तस्वीर बदल देंगे। इससे पहले वह यह भी मांग कर चुके हैं की चुनावी रण में सीएम पद के उम्मीदवार की घोषणा की जाए और वह लगातार इसकी मांग भी कर रहे हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+