पंजाब: विपक्ष की बयानबाजी से CM चन्नी नहीं हटे पीछे, अब बढ़ाया एक और क़दम, पढ़िए क्या है पूरा मामला

सीएम चन्नीी ने हाल ही में लाल किला हिंसा के आरोपियों को 2 लाख रुपए देने का ऐलान किया था। वहीं अब उन्हों ने किसानों के लिए एक और ऐलान कर पंजाब की सियासी सरगर्मियां बढ़ां दी हैं।

चंडीगढ़, 18 नवम्बर 2021। पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र जहां सभी सियासी पार्टियां चुनावी रणनीति तैयार कर लोक लुभावने वादे कर रही हैं। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी जनता से किए वादे पूरा करने की पुरज़ोर कोशिश में लगे हुए हैं। इसके साथ ही वह किसानों के वोट बैंक को साधने में भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। सीएम चन्नीह ने हाल ही में लाल किला हिंसा के आरोपियों को 2 लाख रुपए देने का ऐलान किया था। वहीं अब उन्होंसने किसानों के लिए एक और ऐलान कर पंजाब की सियासी सरगर्मियां बढ़ां दी हैं।

सीएम चन्नी ने दिया निर्देश

सीएम चन्नी ने दिया निर्देश

सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने निर्देश दिया है कि प्रदर्शनकारी किसानों पर जो प्राथमिकी दर्ज की गई थी उन्हें रद्द किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंकने पराली नहीं जलाने के लिए भी चेताया है। आपको बता दें कि संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नीर के साथ चंडीगढ़ में बैठकी की थी। सीएम चन्नी से संयुक्तक किसान मोर्चा नेमुलाकात के दौरान बताया था कि पंजाब और चंडीगढ़ में प्रदर्शनकारी किसानों के ऊपर कई एफआईआर दर्ज हुई हैं। किसानों की बात सुनने के बाद सीएम चन्नीं ने कहा कि वह व्यथक्तिगत तौर पर इस पूरे मामले पर नजर रखेंगे।

किसानों पर दर्ज FIR होंगे रद्द

किसानों पर दर्ज FIR होंगे रद्द

सीएम चन्नी ने ऐलान किया कि पंजाब पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों के ख़िलाफ़ जो भी एफआईआर दर्ज की हैं उसे रद्द किया जाएगा। वहीं उन्होंसने कहा कि वह इस मामले में चंडीगढ़ गवर्नर से भी मुलाकात कर निवेदन भी करेंगे कि चंडीगढ़ में किसानों के ऊपर जो केस दर्ज हैं उसे रद्द कर दिए जाएं। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नीम ने ये भी कहा कि पराली जलाने वाले किसानों पर जो केस दर्ज हुए हैं. उन्हेंं भी रद्द करने के लिए लीगल टीम से बात की जाएगी। वहीं उन्होंलने किसानों से ये भी कहा कि पराली जलाने से वह बचें क्योंाकि इससे पर्यावरण को नुकसान होता है। इससे काफ़ी प्रदुषण भी बढ़ता है इसलिए किसानों को चाहिए कि वह पराली जलाने से परहेज़ करें।

विपक्षी दलों ने साधा निशाना

विपक्षी दलों ने साधा निशाना

26 जनवरी 2021 लाल किला हिंसा के 83 आरोपी जो पंजाब से जुड़े हुए थे उन्हेंह 12 नवम्बिर को सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने दो लाख रुपए देने का ऐलान किया था। उनकी इस घोषणा के बाद पंजाब की राजनीति गरमा गई थी। पंजाब के सभी सियासी दलों ने सीएम चन्नी पर निशाना साधते हुए इसे ग़लत फ़ैसला बताया था। वहीं हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के फैसले को शर्मनाक और देश के हित के खिलाफ़ बताया है। उन्होंने सीएम चन्नी के फैसले की आलोचना करते हुए कहा कि "यह पंजाब सरकार का शर्मनाक फैसला है। कानून का उल्लंघन करने वालों को मुआवजा देना देश के हित में नहीं है।

सीएम के फ़ैसले को बताया शर्मनाक

सीएम के फ़ैसले को बताया शर्मनाक

इस मामले वरिष्ठ भाजपा नेता और राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरण जीत सिंह चन्नी भी संविधान की शपथ लेकर कुर्सी पर बैठे हैं, लेकिन वे कानून तोड़ने और राष्ट्रीय पर्व को कलंकित करने वालों को पुरस्कृत करने की गलत परिपाटी शुरू कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार अभियुक्तों को पंजाब सरकार ने दो-दो लाख रुपये देने फैसला लिया है यह बहुत ही शर्मनाक और तोड़फोड़ को बढ़ावा देने वाला फ़ैसला है।


ये भी पढ़ें: पंजाब: मोहाली से चुनाव लड़ सकती हैं अभिनेत्री सोनिया मान, लेकिन टिकट की दावेदारी पर फंसा पेंच, जानिए क्यों ?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+