CM भगवंत मान का सन्नी देओल पर निशाना, फिल्मों में तो हैंडपंप उखाड़ता है, लेकिन 5 वर्ष में एक नल तक नहीं लगवाया
Fatehgarh Sahib News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के पक्ष में प्रचार के लिए पूरा ज़ोर लगा दिया है। शुक्रवार को उन्होंने फतेहगढ़ साहिब में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अकाली दल और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भाजपा के गुरदासपुर के सांसद सन्नी देओल पर भी निशाना साधाते हुए कहा कि वह फिल्मों में बार्डर के उस पार जाकर तो हैंडपंप उखाड़ता रहता है, लेकिन उसने पांच वर्ष में गुरदासपुर में एक नल तक नहीं लगवाया है। इस बार लोग बीजेपी को पूरा जवाब देंगे। वही उन्होंने शिरोमणि अकाली दल नेता सुखबीर बादल पर भी सीएम ने तंज कसते हुए कहा कि पंजाब बचाओ यात्रा में वह अपनी जीप पर छतरी लगाकर चल रहा था। जबकि वालंटियर धूप में चल रहे थे। हालांकि दो दिनों गर्मी लगने की वजह से बीमार तक भी हो गए थे। वहीं, उन्होंने छोटे साहिबजादों को लोकसभा में श्रद्धांजलि दिलाने के लिए कार्य किया। किंतु अन्य किसी दल ने इस दिशा में कदम नहीं उठाया है।
यह भी पढ़ें पंजाब में बेमौसम बारिश से फसलें ख़राब, सीएम भगवंत मान बोले- एक-एक दाने का देंगे मुआवजा












Click it and Unblock the Notifications