सीएम भगवंत मान ने साझा किया अपनी बेटी का नाम, बधाई देने वालों को कहा शुक्रिया
मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी ने गुरप्रीत कौर ने एक बेटी को जन्म दिया। बेटी के जन्म के बाद अरविंद केजरीवाल सहित पार्टी के कई नेताओं ने बेटी के जन्म पर बधाई दी। आज भगवंत मान ने उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया है जिन्होंने उनकी बेटी के जन्म पर बधाई दी है। इसके साथ ही भगवंत मान ने अपनी बेटी का नाम भी सोशल मीडिया पर साझा किया है। भगवंत मान की बेटी का नाम नियामत है।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके यह जानकारी दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके लिखा मैं उन सभी लोगों का बहुत आभारी हूं जिन्होंने मेरी बेटी नियामत को उसके जन्म पर बधाई दी। भगवंत मान की पत्नी गुरप्रीत कौर एमबीबीएस डॉक्टर हैं। दोनों की 7 जुलाई 2022 को शादी हुई थी।

इससे पहले भगवंत मान ने 26 जनवरी समारोह को संबोधित करते हुए इस बात की जानकारी दी थी कि उनकी पत्नी 7 महीने की प्रेग्नेंट हैं। जिसके बाद 28 मार्च को सीएम मान ने अपनी बेटी की तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए बताया कि बेटी का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। जिसके बाद अरविंद केजरीवाल ने भी उन्हें बधाई दी थी। अरविंद केजरीवाल की बधाई के बाद सीएम मान ने कहा था कि आपके जज्बे को सलाम।
बता दें कि भगवंत मान तीसरी बार पिता बने हैं। उनकी पहली पत्नी से दो बच्चे हैं। भगवंत मान की पहली पत्नी इंदरप्रीत कौर के दो बच्चे हैं। दोनों के बीच 2015 में आपसी सहमति से तलाक हो गया था। जिसके बाद से वह अमेरिका में रह रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications