भाजपा को कोई हरा सकता है तो वो आम आदमी पार्टी है: भगवंत मान
भगवंत मान ने कहा कि लोकतंत्र में जनता जनार्दन की चलती है, जब वह चाहें तो आदमी अर्श पर और जब वो चाहे तो वो फर्श पर। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये लोग गलतफहमी में है, अहंकार और परमात्मा का बैर होता है। हम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध करेंगे और साथ में चुनाव प्रचार भी करेंगे।
पिछले दो दिनों से मुझे फोन आ रहे हैं, अरविंद केजरीवाल के पक्ष में पूरे देश में लहर है। लोगों को पता है कि आखिर क्यों अरविंद केजरीवाल को अंदर किया गया है, क्योंकि केजरीवाल की पार्टी चुनाव जीत रही है। आम आदमी पार्टी ने इन लोगों का रथ रोका है। दिल्ली में तीन बार इनका रथ रोका, पंजाब में रोका। पंजाब विधानसभा में 117 में से भाजपा की सिर्फ 2 सीटें हैं।

एमसीडी में इनका रथ रोका है हमने। इनको ये पता है कि इन्हें जो हरा सकता है वो आम आदमी पार्टी है। इसलिए इस पार्टी के नेताओं को जेल में डाल दो। लेकिन ये लोग गलतफहमी है, हुकूमत वो करते हैं जिनका दिलों पर राज होता है, यूं कहने को तो मुर्दों के भी सिर पर ताज होता है।
भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए भगवंत मान ने कहा कि ईडी और चुनाव आयोग भाजपा के लिए काम कर रही हैं। नीति आयोग, सीबीआई, आयकर विभाग ये सब भाजपा के लिए काम कर रहे हैं। आखिर जहां पर भाजपा की सरकार नहीं है वहीं पर ही क्यों ये सारी कार्रवाई होती है। हमारे जितने भी नेताओं को इन लोगों ने गिरफ्तार किया है, उनके पास से एक भी पैसा नहीं मिला है।
भगवंत मान ने सीएम केजरीवाल का बचाव करते हुए कहा कि देश में 1155 रजिस्टर्ड पार्टियां हैं, आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी है। सिर्फ 10 साल में आप राष्ट्रीय पार्टी बन गई है। इन लोगों को इस बात से दिक्कत है। यही वजह है कि आम आदमी पार्टी के पीछे ये लोग पड़े हैं।












Click it and Unblock the Notifications