भगवंत मान का बड़ा ऐलान, अब सरकारी स्कूल के शिक्षको को पढ़ाई के अलावा कोई काम नहीं दिया जाएगा
अमृतसर, 19 जून। पंजाब की सरकार ने सरकारी स्कूल की शिक्षकों को लेकर भगवंत मान सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लिया है। भगवंत मान ने बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि अब सरकारी स्कूलों के शिक्षक सिर्फ बच्चों को पढ़ाने के काम पर ध्यान देंगे, उन्हें कोई और काम नहीं करना पड़ेगा। इन सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को अब किसी अन्य काम पर ध्यान नहीं देना पड़ेगा, उन्हें किसी भी तरह का कोई अतिरिक्त काम नहीं दिया जाएगा। उन्हें सिर्फ बच्चों को पढ़ाने के काम पर ध्यान देना होगा।

हाल ही में भगवंत मान ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री को भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते पद से हटा दिया था, उनके इस फैसले ने हर किसी को चौंका दिया था। इसी तरह के अपने एक और फैसले से भगवंत मान ने एक बार फिर से हर किसी को चौंका दिया। मान ना वादा किया है कि पंजाब के विश्वविद्यालय को कर्ज से निजात दिलाया जाएगा और उत्तर भारत में बेहतरीन शिक्षण संस्थानों को स्थापित किया जाएगा, ताकि फिर से पंजाब के विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा को वापस से स्थापित किया जा सके।
दरअसल मुख्यमंत्री भगवंत मान तीन दिन के पंजाबी सिनेमा, टेलीविजन और थिएटर के एक शो में हिस्सा लेने के लिए गए थे। इस दौरान बोलते हुए भगवंत मान ने कहा कि बेहतर शिक्षा मुहैया कराना आम आदमी पार्टी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। एक बार फिर से उन्होंने इस बात को दोहराया कि शिक्षा के लिए किसी भी तरह से पैसे की कमी नहीं होगी। कोई भी उच्च शिक्षा से दूर नहीं होगा। मान ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार है, यहां किसी को भी परेशान नहीं किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications