भगवंत मान से उनके घर मिलने पहुंचे संजय सिंह,गले मिले, गोद में उठाया

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मिलने के लिए चंडीगढ़ स्थित उनके आवास पहुंचे। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संजय सिंह का काफी गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान संजय सिंह ने सीएम भगवंत मान को उठाकर खुशी जाहिर की। गौर करने वाली बात है कि संजय सिंह को दिल्ली शराब घोटाले में गिरफ्तार कर लिया गया था। हाल ही में वह जेल से बाहर आए हैं। जिसके बाद वह भगवंत मान से मिलने के लिए उनके आवास पहुंचे।

बता दें कि जेल से बाहर आने के बाद संजय सिंह पहली बार भगवंत मान से मिलने के लिए पहुंचे। संजय सिंह का स्वागत करने के लिए भगवंत मान और उनकी पत्नी पहले से मौजूद थीं। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव को लेकर दोनों के बीच रणनीति पर चर्चा होगी। इसी कड़ी में संजय सिंह और भगवंत मान पार्टी के विधायकों और मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे।

sanjay singh

गौर करने वाली बात है कि संजय सिंह 2017 में पंजाब के प्रभारी रह चुके हैं। पंजाब की राजनीति से वह काफी परिचित हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान के चुनाव प्रचार में भी संजय सिंह ने सक्रिय भूमिका निभाई थी। सोमवार को कुरुक्षेत्र में इंडिया गठबंधन और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुशील गुप्ता के समर्थन में चुनाव प्रचार करने के लिए पहुंचे थे।

कुरुक्षेत्र में सुशील गुप्ता के पक्ष में पार्टी की ओर से रोड शो निकाला गया। इस दौरान भगवंत मान ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले आपकी जेब से बटुआ निकाल लेते हैं, लेकिन हम आपका बटुआ वापस करते हैं। यही हममें और उनमें फर्क है। हमारी पार्टी का उद्देश्य है कि जनता के टैक्स का पैसा जनता पर खर्च करना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+