सीएम भगवंत मान ने शहीदों के परिवारों से की मुलाकात, सौंपे 1-1 करोड़ रुपये का चेक

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को दो शहीदों के परिवारों से मिलने उनके घर पहुंचे। भारतीय सेना में सेवारत इन सैनिकों ने युद्ध के दौरान अपने प्राणों की आहुति दी। शहीद हुए दोनों सैनिकों के परिवारजनों को मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने एक-एक करोड़ रुपये के चेक दिया।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जखेपल गांव में शहीद तरलोचन सिंह और भसौड़ गांव में शहीद हरसिमरन सिंह के परिवारों से मुलाकात की और देश की रजान कुर्बान करने वाले सैनिकों को श्रद्दांजलि भी अपर्ति की।

Bhagwant Singh Mann

सीएम भगवंत मान ने शहीदों के परिवार जनों को चेक सौंपते हुए कहा संकट के समय इन परिवारों की सहायता करना सरकार का कर्तव्य है। यह वित्तीय सहायता सैनिकों और उनके परिवारों की भलाई के लिए राज्य की प्रतिबद्धता के अनुरूप है।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह क्षति देश और प्रभावित परिवारों पहुंची इस क्षति को पूरा तो नहीं किया जा सकता लेकिन सरकार ने शहीदों को सम्मान देने के लिए यह विनम्र हमारा विनम्र प्रयास है।

मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने राष्ट्र के प्रति उनके दृढ़ समर्पण के लिए इन नायकों की प्रशंसा की। मान ने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार इन परिवारों को इस दुख की घड़ी में हर संभव सहायता प्रदान करेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि कोई कसर न छोड़ी जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+