पंजाब को CM मान ने दी 30 नए 'आम आदमी क्लीनिक' की सौगात
मुख्यमंत्री भगवंत मान की नेतृत्व वाली सरकार में पंजाब में शुरू से ही शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी जा रही है। मान सरकार ने राज्य में स्वास्थ्य क्रांति की शुरुआत की है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज 30 और 'आम आदमी क्लीनिक' की शुरुआत की।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज बठिंडा में 30 नए आम आदमी क्लीनिक जनता को समर्पित किए। कार्यक्रम बठिंडा के चाऊके में हुआ। यह कार्यक्रम आज सुबह 11 बजे शुरू हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री मान ने जनता को 30 नए आम आदमी क्लीनिकों की सौगात दी।

अब तक कुल 842 क्लीनिक खोले जा चुके हैं
आपको बता दें कि पंजाब सरकार की ओर से अब तक पूरे प्रदेश में 842 आम आदमी क्लीनिक खोले जा चुके हैं, जिनमें 2 करोड़ से ज्यादा लोग मुफ्त में अपना इलाज करवा चुके हैं। इनमें से 312 क्लीनिक शहरी क्षेत्रों में और 530 ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित हैं। 30 नये क्लीनिकों के उद्घाटन के बाद पंजाब में आम आदमी क्लीनिक्स की कुल संख्या 872 हो गई है। इन क्लीनिकों में मुफ्त इलाज के साथ निःशुल्क दवाइयां भी मरीजों को दी जाती हैं।
दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की नेतृत्व वाली तत्कालीन आप सरकार ने साल 2015 में मोहल्ला क्लीनिक पहल की शुरुआत जुलाई 2015 में की थी, जिसमें एक मोहल्ला और झुग्गी बस्ती में एक क्लीनिक खोला गया था। इन मोहल्ला क्लीनिक्स में लैब टेस्ट की भी सुविधा उपलब्ध है। इस स्कीम का उद्देश्य सस्ती स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना है।












Click it and Unblock the Notifications