दिल्ली में पंजाब सीएम भगवंत मान, बोले- शहीदों ने गोरों से लड़कर देश को बचाया था, हम अब इन चोरों से लड़ेंगे
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी द्वारा अरेस्ट किए जाने के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं। दिल्ली की सड़कों पर आप नेता और कायकर्ता सीएम केजरीवाी की गिरफ्तारी के खिलाफ हल्ला बोल प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं शनिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी दिल्ली में शहीदी पार्क में शहीद दिवस के मौके पर आप नेताओं के साथ प्रदर्शन में शामिल हुए और उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए।

सीएम मान ने शहीद दिवस के मौके पर शहीदों को दिल्ली के शहीदी पार्क में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा शहीदों की आत्मा को पीड़ा हो रही होगी। ये शहीदों की झांकिया रद्द कर रहे हैं, क्या ये भगत सिंह, राज गुरु, करतार सिंह सराभा से भी बड़े हो गए हैं।
इस मौके पर उन्होंने पर कहा हर उम्मीदवार केजरीवाल हैउम्मीदवार केजरीवाल है, हर स्वयंसेवक केजरीवाल है, देश में लाखों केजरीवाल हैं, भाजपा केजरीवाल की सोच को कैसे गिरफ्तार करेगी। केजरीवाल एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक सोच हैं।
सीएम मान ने भारत के लोगों से आह्ववान किया कि देश का लोकतंत्र खतरे में है अगर देश को बर्बादी से बचाना है तो हमारे साथ आओ।
सीएम मान ने दावा किया कि मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी के बाद पूरे देश में विरोध हो रहा है। लोग यह सबक जरूर सीखेंगे। ये देश किसी की जागीर नहीं है, ये देश 140 करोड़ लोगों का देश है। हम तानाशाही सरकार से नहीं डरते। मान ने कहा कि पहले उन्होंने गोरों से लड़कर देश को बचाया था, अब इन चोरों से लड़ेंगे।












Click it and Unblock the Notifications