नवजोत सिंह सिद्धू पर सीएम मान का निशाना, बोले- कांग्रेस की किस्मत खराब है
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नवजोत सिंह सिद्धू पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पंजाब के चार नेता रोज सुबह उठते ही उन्हें गाली देने लगते हैं। उनमे सुखबीर सिंह बादल, प्रताप सिंह बाजवा, अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और नवजोत सिंह सिद्धू शामिल हैं।
सीएम मान ने नवजोत सिंह सिद्धू को शादी विवाह में जाने वाला सूट बताया। सीएम ने कहा कि शादियों में मिलने वाले सूट को लोग आगे बढ़ा देते हैं, उसे कोई अपने पास नहीं रखता है। कभी-कभी यह सूट अपने ही पास वापस आ जाता है। कांग्रेस की किस्मत खराब है जो उन्होंने इस सूट को अपने पास रखा और इसे खोल लिया। इस सूट को अब ना तो सिलवाया जा सकता है और ना ही लिफाफे में दोबारे में डाला सकता है।

मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग मुझे सुबह-शाम गालियां निकालते हैं। मुझे इस बात की परवाह नहीं है कि लोग मुझे क्या कहते हैं। पूरी कांग्रेस भाजपा में शामिल हो गई है। कैप्टन अमरिंदर सिंह से दुखी सुनील जाखड़ भाजपा में चले गए। लेकिन यहां भी उनकी कैप्टन अमरिंदर से अनबन हो गई। मनप्रीत बादल भाजपा में है, लेकिन उन्हें पता नहीं है कि कितनी ही पार्टियां बदल गई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम पंजाब के साढ़े तीन करोड़ लोगों के मान-सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं करेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आप लोगों ने मुझे मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाया है, आप ही मुझे इस कुर्सी से हटा सकते हैं। पंजाब सरकार प्रदेश में यूपीएससी के सेंटर खोलने जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications