भगवंत मान की प्रताप सिंह बाजवा को दो टूक, सोनिया-राहुल से कह दीजिए, हमें ना दें सीट
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विधानसभा में कांग्रेस को जमकर आड़े हाथ लिया। कांग्रेस विधायक और विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा और भगवंत मान के बीच जमकर सदन में बहस हुई। इस दौरान भगवंत मान ने आगामी लोकसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर बाजवा को दो टूक जवाब दे दिया है।
विधानसभा में बोलते हुए भगवंत मान ने कहा कि बाजवा को अपनी पार्टी के नेतृत्व से कहना चाहिए कि दिल्ली, हरियाणा या गुजरात में आम आदमी पार्टी की सीटों की चिंता ना करें। मान ने कहा कि आप अपने सोनिया गांधी और राहुल गांधी से कह दीजिए कि वह इन राज्यों में सीटों की चिंता ना करें।

इससे पहले आम आदमी पार्टी ने ऐलान किया था कि वह पंजाब में सभी 13 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। इसके साथ ही वह चंडीगढ़ में भी चुनाव अकेले लड़ेगी। आप के इस फैसले का इंडिया ब्लॉक में स्वागत नहीं हुआ है। आप और कांग्रेस के नेताओं के बीच बहस उस वक्त शुरू हुई जब विपक्ष के विधायक सदन में वेल में घुस गए और मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इसके बाद सदन की कार्रवाई को 15 मिनट के लिए रोक दिया गया और आप व कांग्रेस के विधायकों में कहासुनी देखने को मिली।












Click it and Unblock the Notifications