पंजाब: भारी बारिश में डटकर सीएम भगवंत मान को सुनते रहे लोग, बोले- पंजाब की जनता कमल को उखाड़ फेकेंगी

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की चुनावी रैली में भारी संख्या में लोग पहुंचे। भारी बारिश के बाद भी लोग वहां से नहीं हिले। बारिश में डटकर सीएम मान को सुनते रहे। इस दौरान सीएम मान ने सभी लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ईमानदारी से काम करते हैं, कोई जुमला नहीं करते हैं।

काम के नाम पर सभी लोग हमें वोट करेंगे। हमने दो साल में जो काम किया है, उसी के आधार पर वोट मांग रहे हैं। सीएम भगवंत मान ने फतेहगढ़ साहिब लोकसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि लोगों को चुनना है, काम या जुमला।

सीएम मान ने कहा कि केवल 2 सालों से पंजाब में 43 हजार सरकारी नौकरियां दी हैं, युवाओं का उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। बरसात से किसानों को जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई की जाएगी।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान संपन्न हो गया है। अभी सात चरणों का मतदान बाकी है। इस बार कुल सात चरणों में मतदान होंगे। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। पंजाब में इस बार 1 जून को वोटिंग होगी। भगवंत मान सरकार ने सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करने का दावा किया है।

यह भी पढ़ें- CM भगवंत मान का सन्नी देओल पर निशाना, फिल्मों में तो हैंडपंप उखाड़ता है, लेकिन 5 वर्ष में एक नल तक नहीं लगवाया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+