सुखबीर बादल पर सीएम भगवंत मान ने दिया करारा जवाब, बोले- ...राज किया और सारा पंजाब लूट कर खा गए
पंजाब राज्य के अभूतपूर्व विकास के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार ने 'विकास क्रांति' के युग की शुरुआत हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने होशियारपुर के लोगों को 867 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उपहार दिया है। विकास क्रांति के लिए होशियार में सीएम भगवंत मान पहुंचे थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सुखबीर बादल पर जमकर निशाना साधा।

सीएम मान ने सुखबीर बादल द्वारा आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को मलंग करने पर बादल पर जमकर जुबानी हमला किया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कह सुखबीर बादल ने मलंगों पर राज किया है और सारा पंजाब लूट कर खा गए।
वर्तमान पंजाब सरकार में एक से एक पढ़े लिखे हुए विधायक हैं। उन्होंने कहा सुखबीर बादल को बात करनी थी तो उन्हें एक नवंबर का हमारी बैठक में आना चाहिए था। मजीठिया के आरोपों को लेकर उन्होंने कहा कि वह पहले अपने सुच्चा सिंह और शेर सिंह देखें कि उन्होंने क्या कुर्बानियां दी हैं।
सीएम ने कहा सुखबीर बाद को मानहानि नहीं भगवंत मान हानि हुई है। उन्होंने कहा सुखबीर बादल पहने मान तो दिखाएं फिर मानहानि की बात की जाएगी।
इसके साथ ही भगवंत मान ने सुखबीर बादल को चैलेंज किया है कि सुखबीर बादल मानहानि का केस करें वो उनसे अदालत में निपटेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोक सभा चुनाव को लेकर भी बड़ा दावा किया है। पंजाब मुख्यमंत्री ने कहा पंजाब की सारी 13 लोकसभा सीटों में आप जीतेगी। इसके साथ ही आप चंडीगढ़ लोकसभा की भी सारी सीटें जीतेगी।
बता दें सीएम भगवंत मान और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने होशियारपुर को 867 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उपहार दिया। पंजाब और दिल्ली के मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही आज 550 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सरकारी मेडिकल कॉलेज समेत कई परियोजनाओं का शिलान्यास किय।
शहीद उधम सिंह जी के नाम पर बनने वाले कॉलेज में 100 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश का प्रावधान होगा, जिसके लिए राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग यूजी-एमएसआर-2023 को 420 बिस्तरों की आवश्यकता है। दोनों मुख्यमंत्रियों ने गांव खुरालगढ़ में ऑडिटोरियम और एम्फीथिएटर के साथ श्री गुरु रविदास जी स्मारक को भी जनता को समर्पित किया।












Click it and Unblock the Notifications