किसानों का मर्म समझ सीएम भगवंत मान ने बदल दी पंजाब की राजनीति

चंडीगढ़: पंजाब की सत्ता को जब से आम आदमी पार्टी ने संभाला है, तब से पंजाब के लोग किसी ना किसी मुद्दे पर सरकार की तारीफ करते नजर आते हैं। अब किसानों ने मान सरकार की एक बार फिर तारीफ की है। किसानों को इस बार सूबे में शुरू हुई धान खरीद को लेकर किए गए प्रबंध से काफी खुशी है। मंडी में होने वाले प्रबंध को लेकर किसानों ने सरकार की जमकर प्रशंसा की है। वहीं दूसरी तरफ पंजाब में इस बार खरीद सीजनमें 100 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा की धान की खरीद है।

Punjab paddy

दरअसल, पंजाब में एक अक्टूबर से शुरू हुई धान की खरीद 30 अक्टूबर तक चली है। ऐसे में पंजाब में रिकॉर्ड धान खरीद दर्ज की गई। खरीद सीजन शुरू होने के सिर्फ 4 हफ्तों के अंदर मंडियों में अब तक 105 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा की धान की आवक हुई है, जिसमें से करीब 104 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। वहीं किसानों को किसी तरह के दिक्कतों का सामना ना करना पड़े, इसके लिए भगवंत मान सरकार पूरे इंतजाम किए गए थे।

वहीं धान खरीद के बाद किसानों के खातों में करीबन 15400 करोड़ रुपए पहले ही जारी किए जा चुके थे। इसी के साथ अन्य 2000 करोड़ रुपए की अदायगी की मंजूरी दी गई है। सूबे के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री लालचंद कटारूचक्क ने बताया कि पहले दिन से मंडी में किसानो की फसल की समय पर खरीद, भुगतान और लिफ्टिंग हो रही है।

इधर, समय पर मिल रहा पेमेंट किसानों को खुशी दे रहा है। आमतौर पर किसानों को अपने भुगतान के लिए काफी इंतजार करना पड़ता था, लेकिन किसानों के हित में मान सरकार ने तुरंत भुगतान की प्रक्रिया शुरू की। इतना ही नहीं किसानों की सुविधा के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम और शिकायत निवारण करने कमेटियां बनाई गई हैं। किसानों की शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किए गए।

किसानों की मानें तो अब उनको उनकी फसल का तुरंत मूल्य मिल रहा है। आढती किसानों के साथ अच्छा व्यवहार करते हैं साथ ही उनकी सुनवाई भी होती है। मंडी में किसी तरह की किसानों को कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। पीने के पानी से लेकर बैठने तक की व्यवस्था से किसान खुश नजर आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+