पंजाब सीएम भगवंत मान का ऐलान- भ्रष्टाचार की शिकायत के लिए देंगे अपना व्हाट्सऐप नंबर
का ऐलान- भ्रष्टाचार की शिकायत के लिए देंगे अपना व्हाट्सऐप नंबर
चंडीगढ़, 17 मार्च: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि वो प्रदेश में भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेंगे। गुरुवार को उन्होंने एक ट्वीट कर कहा है कि पंजाब सरकार की ओर से भगत सिंह के शहीदी दिवस पर एंटी करप्शन हेल्पलाइन नंबर जारी करेंगे। जो कि मेरा पर्सनल वॉट्सऐप नंबर होगा। अगर आपसे कोई भी रिश्वत मांगे, उसकी वीडियो/ऑडियो रिकॉर्डिंग करकेइस नंबर पर मुझे भेज देनी है। भ्रष्टाचारियों के ख़िलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। पंजाब में भ्रष्टाचार नहीं चलेगा।
Recommended Video

भगवंत मान ने गुरुवार दोपहर ट्विटर पर लिखा था कि पंजाब की जनता के हित में आज एक बहुत बड़ा फ़ैसला लिया जाएगा। पंजाब के इतिहास में आज तक किसी ने ऐसा फैसला नहीं लिया होगा। कुछ ही देर में इसका ऐलान करूंगा। जिसके बाद उन्होंने भ्रष्टाचार की शिकायत के लिए नंबर जारी करने की घोषणा की है।
मान ने बुधवार को ली है सीएम पद की शपथ
पंजाब में 10 मार्च को आए विधानसभा चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी ने 117 में से 92 सीटें जीतते हुए स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। जिसके बाद राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है। बुधवार, 6 मार्च को पार्टी के नेता भगवंत मान ने पंजाब के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है। भगवंत मान ने खटकड़कलां गांव में एक बड़े कार्यक्रम में सीएम पद की शपथ ली है। शपथ लेने के बाद भगवंत मान ने ट्वीट कर लिखा- पंजाब की खुशहाली और शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए ली गई बदलाव की यह शपथ पंजाब को खुशहाल बनाएगी। शिक्षा, व्यापार और कृषि शिखर पर पहुंचेंगे। रोजगार के नए रास्ते खुलने से युवाओं में नई उम्मीद जगेगी। आम आदमी पार्टी की सरकार सुनहरा और रंगीन पंजाब बनाएगी।












Click it and Unblock the Notifications