सिद्धू जब तक माफी नहीं मांगेंगे, कैप्टन तब तक नहीं मिलेंगे- पंजाब CM के मीडिया सलाहकार
चंडीगढ़, 20 जुलाई। पंजाब कांग्रेस में कैप्टन और सिद्धू के बीच शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को जब सिद्धू को कांग्रेस की पंजाब इकाई का अध्यक्ष बनाया गया था तो उम्मीद जताई गई थी कि पंजाब कांग्रेस का झगड़ा खत्म हो गया लेकिन दो दिन बाद ही कैप्टन ने अपने तेवर दिखाकर ये साफ कर दिया है कि वे झुकने के मूड में नहीं हैं। अब खबर आ रही है कि कैप्टन ने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष से मुलाकात करने से साफ इनकार कर दिया है।

सिद्धू के ट्वीट से आहत पंजाब सीएम इतने आहत हैं कि बिना सिद्धू के माफी मांगे कैप्टन उनसे मिलने तक को तैयार नहीं हैं। कैप्टन के मीडिया सलाहकार ने कहा है कि जब तक नवजोत सिंह सिद्धू माफी नहीं मांगते तब तक पंजाब सीएम उनसे मुलाकात नहीं करेंगे।
पंजाब सीएम के मीडिया सलाहकार ने ट्वीट कर कहा "ये खबर पूरी तरह से झूठी है कि नवजोत सिंह सिद्धू ने अमरिंदर सिंह से मुलाकात का समय मांगा है। ऐसा कोई समय नहीं मांगा गया है।" उन्होंने आगे कहा "मुख्यमंत्री तब तक नवजोत सिंह सिद्धू से नहीं मिलेंगे जब तक कि वह उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत रूप से अपमानजनक हमलों के लिए सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते।"












Click it and Unblock the Notifications