नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकारों पर भड़के सीएम अमरिंदर सिंह, गलत बयानी को लेकर दे डाली चेतावनी
चंडीगढ़, 22 अगस्त। पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जहां अन्य पार्टियां चुनावी बिसात और मोहरे बिछाने में जुट गई हैं वहीं, कांग्रेस अपने ही नेताओं के बीच कलह को खत्म नहीं कर पा रही है। पंजाब काग्रेस की कमान नवजोत सिद्धू की दिए जाने के बाद पार्टी में विवाद खत्म होने के आसार दिख रहे थे लेकिन अब मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सिद्धू के दो सलाहकारों को डांट लगाई है। बता दें कि नवजोत सिद्धू ने राज्य कांग्रेस प्रमुख का पद संभालने के बाद अमर सिंह, पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा और डॉ. प्यारे लाल को अपना सलाहकार नियुक्त किया था।

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नवजोत सिद्धू के सलाहकारों में से दो के विचारों से नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्हें कड़ी चेतावनी दी है। राज्य सरकार की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक सीएम अमरिंदर सिंह ने कश्मीर और पाकिस्तान जैसे संवेदनशील राष्ट्रीय मुद्दों पर सिद्धू के सलाहकारों दो की कथित गलत बयानी के खिलाफ चेतावनी दी है। सीएम कैप्टन ने सलाहकारों को ऐसे विषय से दूरी बनाने को कहा है जो देश की शांति और स्थिरता के लिए संभावित रूप से खतरनाक है।
यह भी पढ़ें: SSSB Patwari prelims result 2021: पंजाब पटवारी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Recommended Video
पंजाब सरकार की तरफ से जारी बयान में आगे कहा गया है, मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने सिद्धू के सलाहकारों से आग्रह किया कि वे पीपीसीसी अध्यक्ष को सलाह देते रहें और उन मामलों पर न बोलें जिनके बारे में उन्हें स्पष्ट रूप से कम या कोई जानकारी नहीं है और उनकी टिप्पणियों के परिणाम को लेकर कोई समझ नहीं हो। गौरतलब है कि नवजोत सिंह सिद्धू और कैप्टन अमरिंदर के बीच रिश्तों में दराद किसी से छिपी नहीं है। हालांकि चुनाव की तैयारियों को लेकर दोनों एक साथ काम करते नजर आ रहे हैं। बीते दिनों कैप्टन और सिद्धू के बीच अहम बैठक हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications