पंजाब: बंद टोल प्लाजा को आम आदमी क्लीनिक और शौचालय में बदला जाएगा, बोले सीएम भगवंत मान
पंजाब में लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी जोर-शोर से प्रचार प्रसार कर रही है। पंजाब के लोग भगवंत मान सरकार की नीतियों से बेहद खुश नजर आ रहे हैं।
पंजाब की आम आदमी पार्टी ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि भगवंत मान की सरकार ने पंजाबियों को करोड़ों के संकट से बचाया है।

उन्होंने कहा कि टोल प्लाजा बंद होने से पंजाबियों को रोजाना औसतन 58.77 लाख रुपये की बचत हो रही है। बंद पड़े टोल प्लाजा को जल्द ही राहगीरों के लिए आम आदमी क्लीनिक और शौचालय में तब्दील किया जाएगा। सम्मान की सरकार-कार्य की सरकार।
बता दें कि पंजाब में इस बार आखिरी चरण यानी 1 जून को मतदान होगा। वहीं वोटों की गिनती 4 जून को होगी। इस बार कुल सात चरणों में मतदान होंगे। दो चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। वहीं अब पांच चरणों के मतदान होना बाकी है। तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होंगे। पंजाब की आम आदमी पार्टी सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करने का दावा कर रही है।
यह भी पढ़ें- 'मुझे 13 हाथ दे दो, 3 साल में पंजाब को सोने की चिड़िया बनाकर दिखा दूंगा', बोले सीएम भगवंत मान












Click it and Unblock the Notifications