'मुझे 13 हाथ दे दो, 3 साल में पंजाब को सोने की चिड़िया बनाकर दिखा दूंगा', बोले सीएम भगवंत मान
पंजाब में लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी जोर-शोर से प्रचार प्रसार कर रही है। सीएम भगवंत मान ने पटियाला से आम आदमी पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार डॉ. बलबीर सिंह के लिए रोड शो किया। इस दौरान भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा।
सीएम भगवंत मान ने कहा कि पटिलाया में आम आदमी पार्टी के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। साफ तौर पर पटियाला में आप की सुनामी का संकेत दे रही है। इस सुनामी में विपक्ष उड़ गया है। हम सभी 13 सीटों पर जीत दर्ज करने जा रहे हैं।

सीएम भगवंत मान ने कहा कि आप लोगों को कुछ करने की जरूरत नहीं है। बस चुनाव के वक्त झाड़ू का बटन दबा देना। वो बटन तुम्हारी किस्मत बदल देगा। इस बार पंजाब हीरो बनेगा। उन्होंने कहा कि मैं आपके अधिकारों के लिए अकेले लड़ रहा हूं। अब मुझे आपकी मदद चाहिए। मुझे 13 हाथ और जीभ दे दो। 3 साल में मैं पंजाब को सोने की चिड़िया बनाकर दिखाऊंगा।
उन्होंने कहा कि 70 साल में पहली बार जनता को अपनी सरकार मिली है। पहली बार हुआ है कि युवा किसी मुख्यमंत्री को बाईजी कहकर बुलाते हैं। वरना पहले तो महाराजा, बड़े साहब, काकाजी हुआ करते थे। पर मैं तो आपका अपना हूं। हम तहे दिल से उन लोगों का शुक्रिया अदा करते हैं जो पटियाला का दिल माने जाने वाले त्रिपड़ी में रोड शो में बड़ी संख्या में आए।












Click it and Unblock the Notifications