Punjab News: पटियाला पहुंचे मंत्री चेतन सिंह, सिचाईं विभाग के अफसरों संग की समीक्षा बैठक
Punjab News: पंजाब सरकार के जल संसाधन विभाग मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा शनिवार को पटियाला पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पटियाला जिले से जुड़े जल निकासी और सिंचाई विभाग के सभी अफसरों के साथ पहली समीक्षा बैठक करके सीएम भगवंत सिंह मान को 'ईमानदारी से कार्य करने' का स्पष्ट संदेश दिया। इस अवसर पर विधायक गुरलाल घनौर भी मौजूद थे।

मंत्री चेतन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान का लक्ष्य भूमिगत जल को बचाने के लिए नहरी पानी का अधिकतम इस्तेमाल करना और इसे हर खेतों तक पहुंचाना है,ताकि पंजाब में सिंचाई के लिए ट्यूबवेलों पर निर्भरता कम की जा सके। उन्होंने कहा कि भूमिगत पानी कम होता जा रहा है, ऐसे में यदि हम अपना कर्तव्य ईमानदारी से नहीं निभाएंगे, तो आने वाली पीढ़ियां हमें क्षमा नहीं करेंगी।
जल संसाधन मंत्री चेतन सिंह ने अपने विभाग के अफसरों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पंजाब सरकार की नीति और नियत बिल्कुल स्पष्ट है, इसलिए किसानों की समस्याओं का हल ही नहीं किया जाए, बल्कि नहर विभाग की के खालों के ऊपर गैरकानूनी कब्जों का भी समाधान किया जाए। चेतन सिंह ने इसके लिए एक प्रस्ताव तैयार करके आगामी रबी सीजन के दौरान जमीन खाली होने पर दोबारा खाले चलाने के कड़े निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होएँ किसानों से भी अपील की कि वह अपनी जमीन में नहर का पानी लगाने के लिए विभाग का सहयोग करके खालों को छोड़ दें।
यह भी पढ़ें MP राघव चड्ढा ने दिया सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला, कहा- फैसला पढ़ें पंजाब और दिल्ली के उपराज्यपाल












Click it and Unblock the Notifications