पंजाब: चुनाव से पहले बढ़ी चन्नी की चिंता, इस मामले में राज्यपाल ने DGP को सौंपा उच्चस्तरीय जांच का ज़िम्मा
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। टिकट बंटवारे की वजह से कांग्रेस के कई नेताओं ने बाग़ी तेवर अपना लिए हैं।
चंडीगढ़, 1 फरवरी 2022। पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। टिकट बंटवारे की वजह से कांग्रेस के कई नेताओं ने बाग़ी तेवर अपना लिए हैं। वहीं अब अवैध रेत खनन मामले में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा की शिकायत पर पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने कार्रवाई का आदेश दिया है। उन्होंने अवैध रेत खनन मामले में चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ लगे आरोपों की उच्चस्तरीय जांच करने का पंजाब के डीजीपी वीके भावरा को दिया है। राज्यपाल के प्रिंसिपल सेक्रेटरी जेएम बालामुरुगन ने डीजीपी वीके भावरा के नाम चिट्ठी जारी की है।

राघव चड्ढा के तथ्यों पर जांच के आदेश
जेएम बालामुरुगन ने पंजाब के डीजीपी वीकेभावरा को लिखे पत्र में राघव चड्ढा के राज्यपाल को दिए तथ्यों के आधार पर उच्चस्तरीय जांच के निर्देश दिए हैं। डीजीपी से इस मामले में कार्रवाई कर राजभवन में राजभवन को जानकारी देने की बात कही गई है। आपको बता दें कि चरणजीत सिंह चन्नी के विधानसभा क्षेत्र चमकौर साहिब और उसके आस पास चल रहे अवैध खनन का मामला राघव चड्ढा ने उठाया था। सीएम चन्नी और उनके रिश्तेदारों पर आरोप लगाते हुए कहा था कि वह लोगो रेत माफिया से मिले हुए हैं। राघव चड्ढा ने आरोप लगाते हुए कहा था की सीएम चन्नी और उनके रिश्तेदारों की देख रेख में अवैध रेत खनन का धंधा फल फूल रहा है। इस बाबत दस्तावेज़ लेकर राघव चड्ढा समेत कई आप नेताओं ने राज्यपाल से मुलाक़ात की थी।

AAP ने किया उच्चस्तरीय जांच के आदेश का स्वागत
राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित के जांच के आदेशों आम आदमी पार्टी के नेताओं ने स्वागत किया है। आम आदमी पार्टा पंजाब के सह- प्रभारी राघव चड्ढा ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि हमने राज्यपाल महोदय को चिट्ठी सौपते हुए सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के ख़िलाफ़ जांच कराने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि इस मामले में पंजाब पुलिस निष्पक्ष तरीक़े से जांच करेगी और दोषियों को कड़ी से कड़ी सज़ा दी जाएगी। राघव चड्ढा ने कहा कि पंजाब के डीजीपी वीके भावरा को चन्नी के खिलाफ उनके विधानसभा क्षेत्र चमकौर साहिब के गांव जिंदापुर में हो रहे अवैध रेत खनन की उच्चस्तरीय जांच करने का आदेश मिला है और मामले की पूरी जानकारी राजभवन में सौपने के लिए कहा गया है।

'स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच होना बहुत ज़रूरी'
राघव चड्ढा ने डीजीपी और पंजाब पुलिस से अपील करते हुए कहा कि निष्पक्ष तरीके से जांच करें, किसी भी तरह के सियासी दबाव में नहीं आएं और सीएम चन्नी के खिलाफ़ प्राथमिकि दर्ज करें। उन्होंने कहा कि हमने चमकौर साहिब में हो रहे अवैध रेत खनन का पर्दाफाश किया था। हमने यह भी बताया था कि सीएम चन्नी और उनके संरक्षण में ही अवैध रेत खनन का कारोबार हो रहा है। उन्होंने कहा कि रेत माफिया चलाने का आरोप जिस मुख्यमंत्री पर है, पंजाब उसके हाथों में कभी सुरक्षित नहीं रह सकता है। अवैध रेत खनन बहुत ही गंभीर मुद्दा है, पंजा पुलिस की जांच पर आम आदमी पाटी नज़र बनाए हुए है। इस मामले में स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच होना बहुत ज़रूरी है। जांच में किसी भी तरह की चूक होगी तो हम इसके खिलाफ़ आवाज़ उठाते हुए सभी लोगों तक सच पहुंचाएंगे।
ये भी पढ़ें : पंजाब: BJP की टिकट पर चुनावी मैदान में कितने दाग़ी नेता, जानिये किस पर दर्ज है कौन सा मामला ?
{document1}












Click it and Unblock the Notifications