पंजाब: BJP की टिकट पर चुनावी मैदान में कितने दाग़ी नेता, जानिये किस पर दर्ज है कौन सा मामला ?
पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र सियासी दलों के प्रत्याशी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार कर रहे हैं।
चंडीगढ़, 1 फरवरी 2022। पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र सियासी दलों के प्रत्याशी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। वहीं सियासी गलियारों में यह भी चर्चा ज़ोरों पर है कि किस पार्टी से कितने दाग़ी उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको भारतीय जनता पार्टी के उन उम्मीदवारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन पर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

कपुरथला से चुनावी मैदान में रंजीत सिंह
भारतीय जनता पार्टी के दाग़ी उम्मीदवारों में कपुरथला विधानसभा क्षेत्र से रंजीत सिंह खोजेवाला का नाम है। इन पर इन पर यू/एस 323, 324, 452, 427, 148, 149 आईपीसी, यू/एस 447/511, 379 आईपीसी के तहत मामला दर्ज है। भारतीय जनता पार्टी ने इन्हें समाज सेवा और उनकी योग्यता के आधार पर कपुरथला से उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं बलजिंदर सिंह दकोहा को श्री हरगोबिंदपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया है। इन पर यू/एस 188 आईपीसी के तहत मामला दर्ज है। भारतीय जनता पार्टी ने इन्हें पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं समेत लोगों से ज़मीनी स्तर से जुड़े होने की वजह से अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

बस्सी पठाना से चुनावी मैदान में संजीव खन्ना
संजीव खन्ना को भारतीय जनता पार्टी ने डेरा बस्सी से उम्मीदवार घोषित किया है। इन पर यू/एस 420/120-बी आईपीसी के तहत मामला दर्ज है। भारतीय जनता पार्टी के मुताबिक उन पर ग़लत मुकदमा दर्ज किया गया था। वह महिला सशक्तिकरण के लिए, छात्रों के लिए और जनता के हितों के लिए काफ़ी काम किया है, इसलिए भारतीय जनता पार्टी ने इन्हें उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं जालंधर सेंट्रल से भारतीय जनता पार्टी ने मनोरंजन कालिया को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। इन पर पर यू/एस 188 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है। भाजपा ने इन्हें इनकी योग्यता, वरिष्ठ नेता, पूर्व भाजपा अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री पंजाब की वजह से अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

जालंधर नॉर्थ से चुनावी मैदान में कृष्ण देव भंडारी
भारतीय जनता पार्टी ने जालंधर नॉर्थ से कृष्ण देव भंडारी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। इन पर पर यू/एस 188 आईपीसी के तहत मामला दर्ज है। समाज सेवक और राजनीतिक व समाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहने की वजह से भाजपा ने इन्हें जालंधर नॉर्थ से टिकट दिया है। वहीं होशियारपुर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने तीक्ष्ण सूद को उम्मीदवार घोषित किया है। इन पर पर यू/एस 188 आईपीसी के तहत मामला दर्ज है। भाजपा ने इन्हें इनकी योग्यता, समाज में अच्छी छवि और पूर्व कैबिनेट मंत्री पंजाब होने की वजह से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं जगरावं विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने कंवर नरिंदर सिंह को उम्मीदवार घोषित किया है। इन पर पर यू/एस 420 आईपीसी के तहत मामला दर्ज है। भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें रेवेन्यू विभाग से तहसीलदार के पोस्ट से सेवानिवृत होने की वजह अपना उम्मीदवारी घोषित किया है।

पठानकोट से चुनावी मैदान में अश्वनि कुमार शर्मा
फ़तेहगढ़ साहिब से दीदार सिंह भाटी को भारतीय जनता पार्टी ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है। इन पर पर यू/एस 431, 283, 143 आईपीसी और 8-बी नेशनल हाइ एक्ट 1956 के तहत मामला दर्ज है। भारतीय जनात पार्टी ने इन्हें पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता होने की वजह से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। इसके साथ ही पठानकोट से भारतीय जनता पार्टी ने अश्वनि कुमार शर्मा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। इन पर पर यू/एस 188 आईपीसी के तहत मामला दर्ज है। भारतीय जनता पार्टी ने इन्हें वरिष्ठ नेता, समाज सेवक, भाजपा पंजाब के अध्यक्ष और पठानकोट से पूर्व विधायक होने की वजह से अपना उम्मीदवार घोषित किया है।
ये भी पढ़ें: पंजाब: चरणजीत सिंह चन्नी के दो सीटों पर चुनाव लड़ने की क्या है वजह ? पहले नहीं बनी थी सहमति












Click it and Unblock the Notifications