पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले चन्नी ने दिया एक और तोहफा, लोन पर आधी की ब्याज दरें

पंजाब विधानसभा चुनाव के दिन करीब आ रहे हैं इसलिए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी लगातार जनता से किए वादे को पूरा करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

चंडीगढ़, 9 नवम्बर, 2021। पंजाब विधानसभा चुनाव के दिन करीब आ रहे हैं इसलिए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी लगातार जनता से किए वादे को पूरा करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। सीएम चन्नी द्वारा लिए जा रहे फ़ैसले से पार्टी के अंदर और बाहर उनकी मुखालफ़त करने वाले नेताओं में हडकंप मच हुआ है। जिस तरह से चरणजीत चन्नी अपने द्वारा किए गए फ़ैसले को अमलीजामा पहना रहे हैं विपक्षी पार्टी के पास सरकार को घेरने का मुद्दा भी ख़त्म होते जा रहा है।

पंजाब की जनता को राहत

पंजाब की जनता को राहत

चन्नी सरकार की तरफ़ से पिछले कई कुछ दिनों से लगातार कैबिनेट बैठकें की जा रही हैं और पंजाब की जनता के हितों में फ़ैसले लिए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सीएम चन्नी ने पंजाब की जनता को राहत देते हुए इम्प्रोवमेंट ट्रस्टों (नगर सुधार न्यास) के अलाटियों से वसूली जाने वाली रक़म की ब्याज को 15 फ़ीसद से घटाकर 7.5 फ़ीसद कर दिया है। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने इम्प्रोवमेंट ट्रस्टों के अलाटियों से वसूली जाने वाली वृद्धि की रकम पर सालाना साधारण ब्याज दर घटा कर 7.5 फ़ीसद करने को मंजूरी दे दी है। पंजाब भवन में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में सीएम चन्नी के नेतृत्व सबकी सहमति से यह फ़ैसला लिया गया। ग़ौरतलब है कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के इस फैसले के तहत चालीस हज़ार परिवारों को फ़ायदा मिलेगा।

CM चन्नी ने दिया तोहफ़ा

CM चन्नी ने दिया तोहफ़ा

नगर सुधार ट्रस्ट की अलग-अलग स्कीमों के अन्तर्गत यह सभी परिवार आते हैं। आपको बता दें कि अलग-अलग इम्प्रोवमेंट ट्रस्टों की तरफ से कई बार यह मुद्दा उठाया गया था कि अलाटियों से वसूल की जाने वाली रकम पर ब्याज दर माफ कर दिए जाएं या फिर घटा दिए जाएं। सीएम चन्नी ने इस बात को ध्यान में रखते हुए ब्याज दर घटाने का फ़ैसला लिया है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के इस फ़ैसले आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को काफ़ी फ़ायदा पहुंचने के क़यास लगाए जा रहे हैं।

पंजाब फ्रूट नर्सरी एक्ट में होगा संशोधन

पंजाब फ्रूट नर्सरी एक्ट में होगा संशोधन

'पंजाब टिश्यू कल्चर बेस्ड सीड पोटैटो रूल्स-2021' को भी कैबिनेट बैठक में मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ पंजाब देश का पहला राज्य बन जाएगा, जिसके पास टिश्यू कल्चर आधारित प्रमाणन सुविधा होगी। जो जालंधर-कपूरथला को आलू निर्यात हब बना देगा। इसके तहत पंजाब आलू बीज केंद्र के रूप में विकसित होगा और इस पहल से एक लाख हेक्टेयर क्षेत्र से 4 लाख मीट्रिक टन आलू की फसल को कवर किया जाएगा। इसे बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। राज्य सरकार के कृषि विविधीकरण के लक्ष्य को प्राप्त करने में भी सहायक होगा। इस बीच, कैबिनेट ने पंजाब फ्रूट नर्सरी एक्ट, 2021 में संशोधन करने और 'पंजाब बागबानी नर्सरी बिल-2021' को विधानसभा सत्र में लाने को भी मंजूरी दी।

वृद्धावस्था पेंशन में भी किया इज़ाफ़ा

वृद्धावस्था पेंशन में भी किया इज़ाफ़ा

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की अगुवाई में हुए कैबिनेट बैठक में जुलाई, 2021 महीने की वृद्धावस्था पेंशन एवं अन्य वित्तीय योजनाओं के तहत बढ़ी हुई पेंशन के भुगतान को भी मज़ूरी देने के साथ इसमें एक बार के लिए ढील भी दी गई है। अब पेंशन पहले की तरह सीधे बैंक खातों में वितरित की जाएगी। गौरतलब है कि पंजाब सरकार ने वृद्धावस्था पेंशन और अन्य वित्तीय सहायता की राशि को 1 जुलाई, 2021 से 750 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये प्रति माह कर दिया है। सीएम चन्नी की इस पहल की भी पंजाब की जनता सराहना कर रही है।


ये भी पढ़ें : Punjab Elections 2022: आप की चल रही है सिद्धू से बात, अकाली दल-बसपा में मची तकरार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+