चंडीगढ़ मेयर चुनाव: '90 करोड़ वोटों की गिनती कैसे होगी', CM मान ने BJP पर साधा निशाना

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में फर्जीवाड़े पर बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी 36 वोटों की गिनती में घोटाला कर रही है। 90 करोड़ वोटों की गिनती कैसे होगी? उन्होंने मांग करते हुए कहा कि ऐसे पीठासीन अधिकारी के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया जाना चाहिए।

चिंता की बात यह है कि अगर विरोधियों की जीत बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं तो 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव का क्या होगा? आज का दिन देश के लोकतंत्र में काले दिन के तौर पर लिखा जाएगा। दुर्भाग्य से ये वही महीना है जिसमें 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

आज 30 जनवरी यानी बापू महात्मा गांधी की शहादत के दिन संविधान की धज्जियां उड़ाई गईं। इससे पहले मध्य प्रदेश, कर्नाटक, गोवा और महाराष्ट्र में भी यही किया। ये उनकी पुरानी आदत है। उन्होंने कहा कि मेयर चुनाव के दौरान बीजेपी द्वारा की गई लोकतंत्र की लूट कैमरे में कैद हो गई है।

जब कोई व्यक्ति गलत करता है तो उसके हाथ और होंठ कांप रहे होते हैं। जैसे सुनील जाखड़ पोस्टर में फोटो के साथ बयान के दौरान कांप रहे थे। पीठासीन अधिकारी ने हमारे 8 वोट खारिज कर दिए। जिसके कारण हमारे उम्मीदवार हार गए।

सीएम मान ने कहा कि BJP ने आज मीडिया और कैमरे के सामने एक बार फिर जनता का वोट 'लूट' लिया। जो इन्होनें कर्नाटक, मध्य प्रदेश, गोवा, महाराष्ट्र समेत पूर्वोत्तर के कई राज्यों में किया था, वही आज चंडीगढ़ में भी हुआ। यह दिन लोकतंत्र के लिए 'काले दिन' के रूप में याद रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें- 'यह परिवारों को बचाने की यात्रा है', CM भगवंत मान ने अकाली दल की पंजाब बचाओ यात्रा पर साधा निशाना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+