Chandigarh Mayor Poll: चंडीगढ़ मेयर चुनाव में AAP-कांग्रेस को झटका, BJP की हरप्रीत कौर बबला जीतीं, कौन हैं ये?
Chandigarh Mayor Election 2025: चंडीगढ़ के मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस गठबंधन को बड़ा झटका लगा है। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की उम्मीदवार हरप्रीत कौर बबला (BJP Harpreet Kaur Babla) जीत गई हैं।
भाजपा की हरप्रीत कौर बबला 19 वोटों से जीती हैं। जबकि आप और कांग्रेस के मेयर उम्मीदवार प्रेम लता को 17 वोट मिले। तीन पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग की है। कुल 36 वोट चुनाव में पड़े। इनमें कोई भी वोट रद्द नहीं हुई। चंडीगढ़ नगर निगम में भाजपा की हरप्रीत बबला नई मेयर बन गई हैं। हरप्रीत बबला 60 साल की हैं।

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में इंडिया ब्लॉक की हार पर भाजपा नेता संजय टंडन ने कहा, "उनका (इंडिया ब्लॉक) बहुमत कहां था? मुझे नहीं लगता कि उनके पास कभी बहुमत था...उन्होंने चंडीगढ़ की बेहतरी के लिए भाजपा को चुना है।''
who is Harpreet Kaur Babla: कौन हैं हरप्रीत कौर बबला?
- हरप्रीत कौर बबला भारतीय सेना से रिटायर्ड कर्नल की बेटी हैं। हरप्रीत कौर बबला के पति देविंदर सिंह पूर्व पार्षद रह चुके हैं। हरप्रीत कौर बबला चंडीगढ़ मेयर चुनाव जीतते ही सोशल मीडिया पर छा गई हैं। हरप्रीत कौर बबला के पति ने उनकी जीत में अहम रोल निभाया है।
- हरप्रीत कौर बबला और उनके पति देवेदं सिंह बबला दोनों कभी कांग्रेस में हुआ करते थे। देवेंद्र सिंह बबला की गिनती शहर के दबंग नेताओं में होता है।
- देवेंद्र बबला और उनकी पत्नी हरप्रीत कौर बबला साल 2022 में भाजपा में शामिल हुए थे। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में उन्होंने भाजपा कार्यालय भाजपा की सदस्यता ली थी।
- देवेंद्र बबला ने भाजपा में शामिल होते ही कहा था कि वह बचपन से ही राष्ट्र स्वयंसेवक संघ की शाखा में जाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा में उनका आना घर वापसी जैसा है।
More From
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम












Click it and Unblock the Notifications