Punjab News: डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर चलेंगे 3 केस, भगवंत मान सरकार ने दी मंजूरी
Punjab News: पंजाब सरकार ने सिरसा डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम के विरुद्ध बेअदबी से जुड़े प्रकरण में मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है। राम रहीम पर 3 मामलों में केस चलाने की अनुमिति दी गई है। वहीं, अब फरीदकोट की अदालत में उन पर ट्रायल चलेगा। धारा 295ए में मुकदमा चलाने के लिए सरकार से स्वीकृति लेना आवश्यक था।
पंजाब लाने का मार्ग प्रशस्त
वहीं, अब रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहे राम रहीम को पंजाब लाने का मार्ग प्रशस्त हो चुका है। भगवंत मान सरकार ने यह फैसला उस समय लिया है, जब करीब चार दिन पूर्व पंजाब सरकार की ओर दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बेअदबी से जुड़े प्रकरण की सुनवाई से पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की तरफ से लगाई रोक हटा दी थी। साथ ही इस प्रकरण में डेरा प्रमुख को नोटिस जारी कर 4 सप्ताह में जवाब तलब किया था।

विधानसभा में उठा मामला
ज्ञात हो कि सोमवार को पंजाब सरकार ने 2015 के श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी से जुड़े राम रहीम समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दी है। यह मामला बेअदबी का मामला पंजाब विधानसभा में भी गूंजा था। कांग्रेस के विधायकों ने यह मुदा उठाया था।
कांग्रेस विधायकों का कहना था कि डेरा प्रमुख की फाइल लगभग सवा दो साल से सीएम कार्यालय में पड़ी हुई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के पास ही गृह विभाग है। किन्तु सरकार की तरफ से इसे स्वीकृति नहीं दी जा रही है। वहीं, आप के विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने भी यह प्रकरण विधानसभा में उठाया था। हालांकि सीएम भगवंत ने स्पष्ट कहा था कि उनके पास इस मामले में नए तथ्य प्रकाश में आए हैं। साथ ही इस मुद्दे में उचित कार्रवाई की जाएगी।
डेरा प्रमुख पर चलने तीन केस
जुलाई 2015 में गुरमीत पर बुर्ज जवाहर सिंह वाला में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की पवित्र बीड़ चोरी होने, कुछ दिनों के बाद श्री गुरु ग्रंथ साहिब के अंग फाड़कर गलियों में फेंकने और अक्टूबर 2015 में बहिबल कलां में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के अंग फाड़े जाने के बाद बरगाड़ी में प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने के केस चलेंगे।












Click it and Unblock the Notifications