Ganderbal Attack: 'कश्मीर कभी भी पाकिस्तान का हिस्सा नहीं बनेगा', फारुख अब्दुल्ला की पड़ोसी मुल्क को चेतावनी
Ganderbal Attack: जम्मू-कश्मीर के गंदेरबल जिले में आतंकी हमले ने भारत को हिलाकर रख दिया है। इस हमले में श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सुरंग निर्माण स्थल पर एक डॉक्टर और छह मजदूरों की मौत हो गई है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने हमले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वे भारत के साथ शांतिपूर्ण संबंध चाहते हैं, तो आतंकवाद को खत्म करें।
Recommended Video
जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला की पार्टी एनसी की सरकार राज्य की सत्ता में है। उन्होंने पाकिस्तान को चेतवानी देते हुए कड़े शब्दों में कहा कि कश्मीर कभी भी पाकिस्तान का हिस्सा नहीं बनेगा। फारूक अब्दुल्ला ने कहा, "यह हमला बहुत दुर्भाग्यपूर्ण था... अप्रवासी गरीब मजदूरों और एक डॉक्टर ने अपनी जान गंवा दी। आतंकवादियों को इससे क्या मिलेगा? क्या उन्हें लगता है कि वे यहां पाकिस्तान बना पाएंगे... हम इसे खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि हम इस दुख से आगे बढ़ सकें।"

पिता पुत्र के बयानों में अंतर
फारुख अब्दुल्ला जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला के पिता हैं। लेकिन दोनों के बयानों में काफी अंतर हैं। जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट करके गांदरबल आतंकी हमले की निंदा की थी, लेकिन उन्होंने आतंकी शब्द का का इस्तेमाल नहीं किया था। इसी कारण से वह सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती ने सोशल मीडिया पर निंदा तो की है, किन्तु इसे आतंकी हमला नहीं बताया है।
'कोई खून-खराबे का समर्थन नहीं करेगा' उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जताई संवेदनाएं
गगनगीर आतंकी हमले पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि "कल गांदरबल में एक दर्दनाक घटना घटी। मुझे लगता है कि कोई भी निर्दोष नागरिकों के खून-खराबे का समर्थन नहीं करेगा। मुझे उम्मीद है कि जम्मू-कश्मीर पुलिस जल्द से जल्द अपराधियों को पहचानने के लिए अपराधियों की पहचान करेगी।" मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं"
क्या हुआ था गांदरबल में ?
ज्ञात हो की रविवार रात जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में भीषण आतंकी हमला हुआ था। इस आतंकी हमले में 7 की मौत हो गई थी। मरने वालों में 5 गैर कश्मीरी भी शामिल थे। आतंकी संगठन TRF ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।
यह भी पढ़ें J&K: गांदरबल हमले में डॉक्टर समेत 7 की मौत, सेना का सर्च ऑपरेशन जारी, LoC पर 1 आतंकी ढेर












Click it and Unblock the Notifications