पंजाब: पुलिसकर्मी ने रोका तो कार ने मारी टक्कर, दूर तक घसीटा, वीडियो वायरल

चंडीगढ़, 14 अगस्त: पंजाब के पटियाला में एक कार सवार ने पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी। पुलिसकर्मी ने सिक्योरिटी चैक पर कार को रोका था। इसके बाद ड्राइवर ने अचानक कार को चला दिया। पुलिसकर्मी कार के सामने थे, पहले उनको टक्कर मारी गई और फिर दूर तक वो कार के साथ घिसटते रहे। जिससे उनको काफी चोटें आई हैं और उनको घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पंजाब

डीएसपी सिटी हेमंत शर्मा ने बताया है कि कार चालक चेकिंग से बचने के लिए पुलिसकर्मी को टक्कर मारकर भागा है। उन्होंने बताया कि घायल पुलिसकर्मी का इलाज चल रहा है वहीं घटना को अंजाम देने वाली कार का पता लगा लिया गया है, कार ड्राइवर की गिरफ्तारी की कोशिश शुरू कर दी गई है।

इससे पहले शनिवार तड़के हरियाणा के अंबाला में एक दर्दनाक हादसे में दो पुलिसकर्मियों समेत चार लोगों की मौत हो गई। शनिवार सुबह करीब चार बजे अंबाला में दिल्ली-अमृतसर हाईवे पर एक कार को ट्रक ने टक्‍कर मार दी। हादसे के बाद से दोनों पक्षों में झगड़ा की सूचना पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। मामले को लेकर पुलिसकर्मी बात कर रहे थे। तभी एक ट्राला तेज रफ्तार से आया और टक्कर मार दी। हादसे में एक एएसआइ, एक हेडकांस्टेबल सहित चार लोगों की मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+