कैप्टन की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस किस तरह बना रही सियासी पकड़, जानिए कैसे बनेंगे समीकरण
कैप्टन अमरिंदर सिंह अपनी सियासी पार्टी बनाने के बाद पंजाब के चुनावी रण में उतरने के लिए कमर कस चुके हैं।
चंडीगढ़, 11 दिसम्बर 2021। कैप्टन अमरिंदर सिंह अपनी सियासी पार्टी बनाने के बाद पंजाब के चुनावी रण में उतरने के लिए कमर कस चुके हैं। उन्होंने अपनी पार्टी बनाने के बाद पंजाब में भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन करने का फ़ैसला भी ले लिया है। कैप्टन अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच सीटों के लिए सहमती भी लगभग तय हो चुकी है। कैप्टन अमरिंदर सिंह और भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठक के बाद सीटों के बंटवारे का आधिकारिक ऐलान हो सकता है। ग़ौरतलब है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी सियासी पार्टी बनाने के बाद चुनावी दामव खेलने शुरू कर दिए हैं। इसी क्रम में पूर्व विधायक हरजिंदर सिंह ठेकेदार को कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस में शामिल कर लिया है।

हरजिंदर ठेकेदार को मिली ज़िम्मेदारी
कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस में हरजिंदर सिंह को शामिल कराने के बाद कैप्टन ने अमृतसर के विधानसभा हलका दक्षिण की ज़िम्मेदारी पूर्व विधायक हरजिदर सिंह ठेकेदार को सौप दी है। इस विधानसभा हलके से हरजिंदर सिंह ठेकेदार ही पंजाब लोक कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे। अमृतसर दक्षिण विधानसभा हलका से हरजिंदर सिंह ठेकेदार तीन बार चुनाव लड़ चुके हैं। साल 2002 में उन्होंने कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ते हुए जीत हासिल की थी। लेकिन शिरोमणि अकाली दल के रमिंदर सिंह बुलारिया ने जब अकाली दल छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा था उसके बाद इस विधानसभा हलके से बुलारिया को टिकट दे दिया गया था।

कैप्टन के क़रीबी हैं हरजिंदर ठेकेदार
2012 और 2017 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने इस हलके से टिकट की दावेदारी पेश की थी, लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया था। पंजाब कांग्रेस में मचे सियासी घमासान के वक्त भी हरजिंदर सिंह ठेकेदार कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ ही खड़े नज़र आए। यह वजह है कि कैप्टन ने सबसे पहले उन्हें (हरजिंदर सिंह ठेकेदार) ही तरजीह दी। आपको बता दें कि हरजिंदर सिंह ठेकेदार का नाम बैकवर्ड क्लास के नेताओँ में आता है। अमृतसर के दक्षिण और पूर्वी हलके की बात की जाए तो इस हलके में बैकवर्ड क्लासेज के मतदाताओं की तादाद ज़्यादे है।हरजिंदर सिंह ठेकेदार इस क्षेत्र से पहले विधायक भी रह चुके हैं और फिलहाल वो बैकवर्ड क्लासेस फाइनांस एंड लैंड डेवलपमेंट बोर्ड पंजाब के चेयरमैन भी हैं। इसी समीकरण को देखते हुए उन्होंने अपने क्षेत्र में पंजाब लोक कांग्रेस की सियासी ज़मीन मजबूत करने की कवायद तेज़ कर चुके हैं।

किसानों को साधने की क़वायद तेज़
कृषि बिल वापसी के बाद पंजाब में सियासी समीकरण पूरी तरह से बदलते हुए नज़र आ रहे हैं। किसान आंदोलन की वजह से पंजाब में भारतीय जनता पार्टी अपनी सियासी पकड़ मज़बूत नहीं कर पा रही थी। कृषि कानून वापस होने के बाद अब कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी किसानों को साधने की रणनीति तैयार कर रही है। पंजाब में 13 दिसंबर को भारतीय जनता पार्टी का भव्य कार्यक्रम हो सकता है। सूत्रों की मानें तो कैप्टन अमरिंदर सिंह हर हलके से किसानों का नेतृत्व कर रहे किसान नेताओं पार्टी में शामिल कर अहम ज़िम्मेदारी देने की रणनीति तैयार करने में जुटे हुए हैं। कार्यक्रम के दौरान किसान नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए यह संदेश देने की कोशिश की जाएगी कि हम लोगों को किसानों का भी समर्थन मिल रहा है। किसान हमारे साथ हैं। इसके ज़रिए मतदाताओं को अपने पाले में करने की कोशिश की जाएगी।
ये भी पढ़ें: पंजाब: केजरीवाल का अगर यह फॉर्मूला हुआ कामयाब तो सत्ता पर क़ाबिज़ हो सकती है AAP
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications