बुधवार को चंडीगढ़ में मीडिया को संबोधित करेंगे कैप्टन अमरिंदर सिंह, नई पार्टी के ऐलान की पूरी संभावना

चंडीगढ़, अक्टूबर 26। कांग्रेस में खुद को अपमानित सा महसूस कर रहे पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह बुधवार को एक बहुत बड़ी घोषणा कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, कैप्टन अमरिंदर सिंह बुधवार को चंडीगढ़ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, जिसमें वो कांग्रेस से इस्तीफा देकर अपनी नई पार्टी का ऐलान कर सकते हैं। हालांकि अभी इस बारे में आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है कि कल कैप्टन किस विषय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। कैप्टन के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने इतना जरूर बताया है कि वो कल मीडिया से बात करेंगे।

Amarinder singh

क्या कहा कैप्टन के मीडिया सलाहकार ने?

रवीन ठुकराल ने एक ट्वीट में कहा, "पंजाब के पूर्व सीएम @capt_amarinder कल (बुधवार, 27 अक्टूबर) सुबह 11 बजे चंडीगढ़ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम का उनके फेसबुक पेज पर सीधा प्रसारण किया जाएगा।" आपको बता दें कि मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद से ही कैप्टन को लेकर यही बात सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है कि वो कांग्रेस छोड़ अपनी नई पार्टी बना सकते हैं।

बीजेपी के साथ गठबंधन भी कर सकते हैं कैप्टन

आपको बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस बात के संकेत पहले ही दे दिए थे कि वो एक नई राजनीतिक पार्टी का गठन करेंगे। साथ ही विधानसभा चुनाव में या फिर उसके बाद बीजेपी का सहयोगी भी बन सकते हैं। हालांकि कैप्टन ने किसानों की समस्या के समाधान की बात भी कही थी। कैप्टन ने ये भी कहा था कि वह 2022 के पंजाब चुनावों के लिए न केवल "समान विचारधारा वाले दलों" जैसे कि अकाली दल के साथ गठबंधन कर सकते हैं, बल्कि वो कांग्रेस का भी साथ दे सकते हैं, बस वो पार्टी उनकी विचारधार का सम्मान करने वाली होनी चाहिए।

सिद्धू और कैप्टन का चल रहा था विवाद

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पिछले महीने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उनका नवजोत सिंह सिद्धू के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। सिद्धू पार्टी में अपना कद बढ़ाना चाहते थे, जो कैप्टन को मंजूर नहीं था। ऐसे में कैप्टन ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। कैप्टन के इस्तीफे के बाद चन्नी को राज्य का सीएम बनाया गया तो वहीं सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया, लेकिन सिद्धू का चन्नी के साथ भी विवाद होने लगा, जिसके बाद उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष के पद से भी इस्तीफा दे दिया। हालांकि कांग्रेस हाईकमान ने वो इस्तीफा स्वीकार नहीं किया। फिलहाल सिद्धू प्रदेश अध्यक्ष हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+