पंजाब: 'अक्तूबर तक 70 फीसदी नहरी पानी पंजाब के खेतों तक पहुंचने लगेगा', बोले सीएम भगवंत मान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कई जगहों पर चुनावी रैली की। ताबड़तोड़ रोड शो कर रहे हैं। पंजाब में धुआंधार प्रचार जारी है। इस दौरान उन्होंने रोड शो करते हुए बीजेपी और अकाली दल पर जमकर हमला किया।
सीएम भगवंत मान ने कहा कि हम हर वर्ग का ख्याल रखते हुए राज्य में व्यापार और रोजगार बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। दूसरी ओर, भाजपा धर्म और जाति की राजनीति के कारण समुदाय को तोड़ने की कोशिश कर रही है। लेकिन हम पंजाब में हैं, समाज को कभी टूटने मत देना।

सीएम भगवंत मान ने कहा कि अक्टूबर महीने तक 70 फीसदी नहरी पानी पंजाब के खेतों तक पहुंचने लगेगा। जिससे साढ़े 6 लाख ट्यूबवेल बंद हो जाएंगे और राज्य को बिजली सब्सिडी के 6-7 हजार करोड़ रुपये की बचत होगी। यहां से जो पैसे बचेंगे, माताओं-बहनों को जल्द ही 1000 मिलेंगे। मैं सभी माताओं और बहनों को 1000 रुपये प्रति माह दूंगा।
बता दें कि लोकसभा का चुनाव शुरू है। चार चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। वहीं अब तीन चरणों के मतदान बाकी है। पंजाब में इस बार आखिरी चरण यानी 1 जून को वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 4 जून को होगी। आम आदम पार्टी ने सभी 13 सीटों पर जीत का दावा किया है।
यह भी पढ़ें- पंजाब: 'पंजाब को फिर से रंगीन पंजाब बनाने के लिए आपके उत्साह और जुनून को सलाम', बोले सीएम भगवंत मान












Click it and Unblock the Notifications