पाकिस्तान की ओर से भारत आया ड्रोन, BSF ने 7 राउंड फायर कर गिरा दिया, उससे मिली हेरोइन
pakistan drone india news: पाकिस्तान की ओर से फिर एक ड्रोन की घुसपैठ हुई। हालांकि, उस ड्रोन को बॉर्डर सिक्योरटी फोर्स (BSF) के जवानों ने मार गिराया। जिसके बाद उस ड्रोन के साथ जो सामान मिला, उसे अधिकारियेां ने मीडिया के समक्ष पेश किया। BSF कमांडेंट घनश्याम दास ने मीडिया को ड्रोन संबंधी जानकारी दी।

Recommended Video
भारत की बॉर्डर सिक्योरटी फोर्स (BSF) के कमांडेंट घनश्याम दास ने बताया कि, पाकिस्तान की तरफ से आए ड्रोन पर हेरोइन लदी थी। इसके अलावा कुछ कागजात भी थे। इससे स्पष्ठ होता है कि, उस ड्रोन को पंजाब में रह रहा कोई व्यक्ति या संगठन रिसीव करने वाला था। बीएसएफ कमांडेंट ने कहा, "हम देख रहे हैं कि, पिछले कुछ समय में पाकिस्तान की ओर से ड्रोन की गतिविधियां काफी बढ़ गई हैं। ये हरकतें हमारे जवानों के लिए नई चुनौती हैं। जो ड्रोन रात को हमारी सीमा में आया, उसकी आवाज जवानों ने सुनी थी। जिसके बाद उस ड्रोन पर 7 राउंड फायर किए गए।"

पाकिस्तानी ड्रोन गिरने पर उससे 2 किलो हेरोइन मिली। हेरोइन के बंडल आप तस्वीर में देख सकते हैं। इससे पहले भी पाकिस्तान की ओर से अनेकों बार ड्रोन भेजे गए हैं। कई बार बीएसएफ ने ड्रोन से भेजे गए हथियार व गोला-बारूद को जब्त किया है।
विगत दिनों में ड्रोन की घुसपैठ की घटनाएं












Click it and Unblock the Notifications