पाकिस्‍तान की ओर से आज फिर आया ड्रोन, बॉर्डर पर BSF ने दागे बम तो वापस लौटा

गुरदासपुर। पाकिस्‍तान की ओर से बॉर्डर पर एक बार फिर ड्रोन भेजा गया। जिस पर भारत की बॉर्डर सिक्‍योरटी फोर्स (BSF) की नजर पड़ गई। BSF के जवानों ने तत्‍काल उस ड्रोन पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। 2 लाइट बम भी दागे गए। इस तरह वो ड्रोन वापस पाकिस्‍तानी इलाके में लौट गया। उसके बाद BSF के जवानों ने अपने इलाके में तलाशी अभियान चलाया।

Border Security Force of India fired bombs On the Drone, Came was today from pakistani side

BSF की ओर से कहा गया कि, पाकिस्‍तानी ड्रोन की घुसपैठ की घटना आज सुबह करीब 5:15 बजे की है। पाकिस्‍तानी ड्रोन पंजाब के गुरदासपुर में भारत-पाक बॉर्डर पर दिखा था। उस समय वहां कांस्‍टेबल योगेंद्र व अन्‍य जवान थे। उन्‍होंने ड्रोन की आवाज सुनी और लाइट दिखते ही 9 राऊंड फायर किए। BSF के अधिकारियों ने बताया कि, जांच-पड़ताल में यह सामने आया है कि, रोशे बी.ओ.पी. 89 वाहिनी के एरिया में बी.पी. नंबर 3574 पाकिस्तान पोस्ट न्यू कंस्ट्रक्शन के वहां से ड्रोन आया। हालांकि, BSF के जवानों की सतर्कता के कारण उसे वापस लौटना पड़ा।

मालूम हो कि, पाकिस्‍तानी ड्रोन हिंदुस्‍तानी सीमा में चले आने की इस साल बहुत-सी घटनाएं हो चुकी हैं। हिंदुस्‍तान-पाकिस्‍तान बॉर्डर सीमा पार से आए रोज नापाक हरकतें होती रहती हैं। कभी ड्रोन से हथियार-ड्रग्‍स पहुंचाई जा रही हैं तो कभी घुसपैठ करते पाकिस्‍तानी पकड़े जा रहे हैं। बॉर्डर सिक्‍योरटी फोर्स (BSF) ने बताया कि, अब दोनों देशों की गुरदासपुर से सटी सरहद पर आज तड़के एक बार फिर ड्रोन आया था।

इससे पहले अगस्‍त महीने में भी फिरोजपुर से सटी सरहद पर हथियारों का जखीरा मिला था। उन हथियारों में AK 47 सीरीज की राइफल, पिस्टल और मैगजीन शामिल थीं। हथियारों का जखीरा मिलते ही बॉर्डर पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया था। अधिकारियों ने आशंका जताई कि, ये हथियार सीमा पार से भारतीय इलाके में पहुंचाए गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+