'गैंगस्टर जीने नहीं दे रहे, पंजाब में हैं हालत खराब', ऐसी मांग करते भाजपाइयों ने फूंका CM मान का पुतला

मालेरकोटला। पंजाब में प्रचंड जीत दर्ज कर सत्ता में आई आम आदमी पार्टी की आलाकमान ने नारा दिया कि गैंगस्टर्स पर लगाम ​कस देंगे। हालांकि, नई सरकार के बीते 3 महीने के कार्यकाल में ही पंजाब में गैंगस्टर्स द्वारा सरेराह कई लोगों की हत्या कर दी गई। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला को मार दिया गया। उसी तरह कई हिस्ट्रीशीटर भी मार डाले गए। ऐसी घटनाओं पर अन्य दलों की ओर से सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी पर सवाल उठाए जा रहे हैं। कल तो हद हो गई, जब भाजपाइयों ने सीएम मान का पुतला फूंक दिया।

BJP workers Protest against Punjab CM bhagwant mann Over Gangsters activities

भाजपा की ओर से जिला प्रधान जगत कथूरिया की अगुवाई में कॉलेज चौक में मुख्यमंत्री भगवंत मान का पुतला फूंका गया। इस दौरान जगत कथूरिया और अंकू यख्मी ने कहा कि "जब से पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है तब से पंजाब में गैंगवार की कई घटनाएं हो चुकी हैं। पंजाब के हालात सुधरे नहीं, बल्कि लगातार खराब हो रहे हैं। मुख्यमंत्री गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं करा रहे। इसलिए हम उनका पुतला फूंक रहे हैं।"

BJP workers Protest against Punjab CM bhagwant mann Over Gangsters activities

मालेरकोटला में मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर प्रदर्शन करते भाजपाइयों की तस्वीर सामने आई है। एक भाजपाई ने बताया कि, उस दौरान दविंदर सिंगला, बिंदू राम सिंगला, सुरेश जैन चमन शर्मा, मदन मदहोश, भावना महाजन, चन्द्र शेखर बांसल, विनोद जैन, सुरजन सिंह, सुभाष शर्मा, संजय वोहरा, राज कुमार, रामधन सरोए, हरजीत वैद, अंकुर कांसल, अली जमीर, दीपक शोरी, सरोज रानी, नीलम गोयल, रीना जोशी, निशा चावला आदि भाजपाई प्रदर्शन कर रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+