पंजाब में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की चुनावी सभा पर हमला, 4 घायल, हमलावरों ने कुर्सियां भी तोड़ीं
पठानकोट। पंजाब विधानसभा चुनाव के प्रचार-प्रसार में जुटे सियासी दलों के नेता ताबड़तोड़ सभाएं कर रहे हैं। विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेशाध्यक्ष अश्विनी शर्मा भी एक सभा कर रहे थे, तभी कुछ लोगों ने हमला कर दिया। अश्विनी शर्मा की यह सभा पठानकोट में हुई, जहां प्रचार के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला हुआ। इस दौरान 4 लोग घायल हो गए। वहीं, विघ्न के चलते कोहराम मच गया। एक फुटेज में हमलावर चुनावी सभा में बाधा डालते हुए साफ देखे जा सकते हैं।

बता दें कि, अश्विनी शर्मा पंजाब में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेशाध्यक्ष होने के साथ-साथ खुद भी एक प्रत्याशी हैं। न्यूज एजेंसी ने बताया गया कि बीते बुधवार को पठानकोट में जब वह एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे, तभी कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस घटना में चार लोग घायल हो गए। भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला होने से दुखी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का कहना है कि, हम पर हमला निंदनीय है। उन्होंने सुरक्षा-व्यवस्था भंग होने की वजह से पंजाब पुलिस पर भी सवाल उठाए हैं।

उन्होंने कहा- इससे पता चलता है कि प्रशासन कानून-व्यवस्था बनाए रखने में असमर्थ है। उन्होंने कहा कि, भाजपा ही शांति-व्यवस्था कायम करा सकती है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि कल कैसे बवाल हुआ।













Click it and Unblock the Notifications