भाजपा संविधान और लोकतंत्र के लिए खतरा है: हरपाल चीमा

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि इनको सामने हार दिखाई दे रही है। इनके इंटरनल सर्वे में ये लोग हार रहे हैं। इसीलिए ईडी, सीबीआई का दुरुपयोग हो रहा है। मैं समझता हूं कि भाजपा हारेगी, आम लोग जीतेंगे। जिस संविधान को तोड़ने की ये लोग कोशिश कर रहे हैं, उसे हमारे बुजुर्गों ने बनाया है, बाबा भीमराव ने इस संविधान को बनाया, इसको भाजपा तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

संविधान को खत्म करने की कोशिश भाजपा कर रही है। देश का लोकतंत्र आज खतरे में है। देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए हमारे राष्ट्रीय संयोजक लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्हें फर्जी केस में जेल में बंद कर दिया। ऐसे जेल में बंद करने से हम लड़ाई बंद नहीं करेगे, हम लड़ाई लड़ेंगे। हम अरविंद केजरीवाल के सच्चे सिपाही हैं। मरते दम तक लड़ाई लडे़ंगे, देश के लोकतंत्र को बचाएंगे, देश के संविधान को बचाएंगे।

harpal cheema

सुशील कुमार रिंकू के आप छोड़कर भाजपा में शामिल होने पर हरपाल चीमा ने कहा कि जो ऐसे नेता होते हैं जो हर चुनाव में पार्टी बदलते हैं उनको लोग सबक सिखाते हैं। मैं समझता हूं कि आने वाले समय में जालंधर के लोग सुशील रिंकू को भारी मतों से हराएंगे, उनको पता है कि कभी वो कांग्रेस में थे, फिर आप में आए और अब भाजपा में चले गए। पंजाब के लोग इन लोगों को सबक सिखाएंगे। पंजाब को पता है कि तीन काले कानून किसने बनाया था।

किसान को खत्म करने वाले तीन काले कानून भाजपा-शिरोमणि अकाली दल ने बनाया था। आज देश के संविधान को सबसे बड़ा खतरा भारतीय जनता पार्टी से है। देश के लोकतंत्र को सबसे बड़ा खतरा भारतीय जनता पार्टी से है। भारतीय जनता पार्टी की हार सामने दिखाई दे रही है, यही लोग दूसरे दलों के नेताओं को तोड़ रहे हैं। पंजाब के लोग और देश के लोग भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ हैं। जितना मर्जी ये लोग प्रचार कर लें, जितना मर्जी लोगों को खरीद कर लें, जितना मर्जी पार्टियों को तोड़ने की कोशिश कर लें, लेकिन देश के लोग इन्हें सबक सिखाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+