AAP और कांग्रेस के एक साथ आने से बौखला गई BJP, हार के डर से टाल दिया चंडीगढ़ मेयर चुनाव: सन्नी सिंह
Punjab News: चंडीगढ़ मेयर चुनाव टलने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आप और कांग्रेस के एक साथ आने से बीजेपी हार के डर से बौखला गई। इसलिए उन्होंने चुनाव को टाल दिया।
आप के चंडीगढ़ सह प्रभारी डॉ. सन्नी सिंह ने कहा कि कांग्रेस और आप के एक साथ आने से यह तय हो गया कि इस चुनाव में बीजेपी की हार तय है। हार के डर से बीजेपी एकदम बौखला गई। इसके बाद उन्होंने लोकतंत्र की हत्या करनी शुरू कर दी।

आप राघव चड्ढा ने बताया बीजेपी का षडयंत्र
बता दें कि चंडीगढ़ मे 18 जनवरी को मेयर पद के लिए चुनाव होना था, लेकिन इस टाल दिया गया। चुनाव टाले जाने पर आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने भी इसे भारतीय जनता पार्टी का षड्यंत्र बताया। आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि हम आज भी चुनाव प्रशासन से यही विनती करेंगे कि अगर एक पीठासीन अधिकारी बीमार हुआ है तो दूसरा पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया जाए।
यह भी पढ़ें- पंजाब: 23 वर्षीय जवान राजौरी में शहीद, CM मान ने व्यक्त की संवेदनाएं, दिया हर संभव मदद का आश्वासन












Click it and Unblock the Notifications