पंजाब में बीजेपी ने जारी की 34 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, 65 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है पार्टी

चंडीगढ़, जनवरी 21। पंजाब में एक नई उम्मीद के साथ विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली सूची में 34 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और पंजाब बीजेपी के इंचार्ज दुष्यंत गौतम ने उम्मीदवारों की सूची जारी की है।

BJP punjab

Recommended Video

    UP Election 2022 | Akhilesh Yadav contest Karhal | UK Election | Goa Election 2022 | वनइंडिया हिंदी

    कैप्टन के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है बीजेपी

    आपको बता दें कि पंजाब में भारतीय जनता पार्टी राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की नई पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। हालांकि अभी दोनों पार्टियों के बीच सीट शेयरिंग पर बात नहीं बनी है, लेकिन माना जा रहा है कि 117 विधानसभा सीटों में से बीजेपी के खाते में 65 सीटें आ सकती हैं। अन्य सीटों पर कैप्टन की पार्टी चुनाव लड़ सकती है। बता दें कि पंजाब में 20 फरवरी को 117 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा।

    जातिगत समीकरण का रखा ध्यान

    आपको बता दें कि बीजेपी ने अपनी पहली सूची में जातीय समीकरण का खासा ध्यान रखा है। पार्टी ने 8 शेड्यूल कास्ट उम्मीदवारों की टिकट दी है, जबकि महिलाओं और डॉक्टरों को भी बीजेपी ने टिकट दिया है। 12 ऐसे उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है, जो कृषि बैकग्राउंड से आते हैं। पार्टी ने इस लिस्ट में 13 सिखों को भी टिकट दिया है।

    3 महीने के अंदर चन्नी पर इतनी प्रॉपर्टी कैसे हो गई?

    लिस्ट जारी करते हुए दुष्यंत गौतम ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर निशाना साधा। उन्होंने चन्नी के रिश्तेदार के घर हुई ईडी की छापेमारी का जिक्र करते हुए कहा कि आखिर 3 महीने के अंदर चन्नी ने इतनी संपत्ती कैसे जुटा ली? दुष्यंत गौतम ने इस दौरान पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई चूक के मामले पर सीएम चन्नी की आलोचना की।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+