बिक्रम सिंह मजीठिया ने खोला सिद्धू के ख़िलाफ़ मोर्चा, सिद्धू के मंत्री पर लगाया संगीन आरोप
बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि एक दाग़ी अधिकारी राजेश कुमार सिंगला को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने मुख्य सतर्कता आयुक्त नियुक्त किया। सतर्कता आयुक्त नियुक्त करने के साथ ही 600 करोड़ रुपए के वार्षिक बजट भी दिया
चंडीगढ़, अगस्त 14, 2021। शिरोमणि अकाली दल नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू तीखा हमला बोला है। बिक्रम सिंह मजीठिया ने नवजोत सिंह सिद्धू पर निशाना साधते हुए मंत्री भारत भूषण आशु को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की है। और उन्होंने मुख्य सतर्कता आयुक्त सहित मंत्री और विभाग के अधिकारियों के कार्यों की CBI जांच की मांग की है।

कैबिनेट मंत्री पर गंभीर आरोप
बिक्रम सिंह मजीठिया ने कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भारत भूषण आशु हज़ारों करोड़ रुपए के अनाज घोटाले में लिप्त थे। उनके साथ विधायक मदन लाल जलालपुर भी इस घोटाले में शामिल थे। बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि घोटाले के इस मामले में कुछ भी नहीं किया जा रहा है, क्योंकि अब जलालपुर को भी नए प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिद्धू का संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने कहा कि राज्य के बाहर से गेहूं पंजाब में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर ख़रीदने की इजाज़त देने के लिए सीधे तौर पर कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु जिम्मेदार थे।
करोड़ों का घोटाला हुआ
शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि गेहूं राज्य के बाहर से हज़ार रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से लाया गया। गेहूं को 1883 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से बेचा गया गया। इसके अलावा एक आढ़ती के साथ चैट करने में भारत भूषण आशु को पनसप के अधिकारी ने भी दोषी पाया था। आढती के साथ चैट का मामला पिछले साल वायरल भी हुआ था। चैट में अधिकारी राहुल गांधी के तत्कालीन पंजाब दौरे की व्यवस्था करने के लिए आढ़तियों से कमीशन के साथ-साथ पैसे की मांग करते हुए देखा गया था।
सवालों के घेरे में नियुक्ति
बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि एक दाग़ी अधिकारी राजेश कुमार सिंगला को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने मुख्य सतर्कता आयुक्त नियुक्त किया। सतर्कता आयुक्त नियुक्त करने के साथ ही उन्हें 600 करोड़ रुपए के वार्षिक बजट और सभी एजेंसियों के सभी सेंटरों का निरीक्षण करने के लिए परिवहन और श्रम का प्रभार भी दिया। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु, इंस्पेक्टर जसदेव सिंह द्वारा किए गए घोटाले के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार थे। इंस्पेक्टर जसदेव सिंह घनौर के विधायक मदन लाल जलालपुर के भतीजे थे। इसलिए इंस्पेक्टर जसदेव सिंह को 2 की बजाय 8 गोदामों का प्रभार दिया गया था और उसने 20 करोड़ रुपए के 87000 क्विंटल गेहूं का गबन किया था।
घोटाले में विधायक भी शामिल
शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि यह साफ़ ज़ाहिर है कि घनौर के विधायक मदन लाल जलालपुर इस घोटाले में शामिल है। मदन लाल जलालपुर को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिद्धू का संरक्षण प्राप्त है। इसलिए उस पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि भारत भूषण आशु का नज़दीकी राजदीप सिंह खन्ना के विधायक गुरकीरत सिंह कोटली का ख़ास और विश्वासपात्र था। वह सभी लोग मंत्री के साथ अवैध गतिविधियों में थे। बिक्रम सिंह मजीठिया ने मांग की है कि नवजोत सिंह सिद्धू से निकटता की वजह से जितने भी अधिकारी, मंत्री और माफ़िया पर कार्रवाई नहीं हो पा रही है, उन सभी मंत्री, अधिकारी और कार्यकर्ताओं के कामों की CBI से जांच करवाई जाए।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications