'यूपी-बिहार भैया' वाली टिप्पणी पर पंजाब CM चन्नी ने दी सफाई, कहा- मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया

'यूपी-बिहार भैया' वाली टिप्पणी पर पंजाब CM चन्नी ने दी सफाई, कहा- मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया

नई दिल्ली, 17 फरवरी: 'यूपी-बिहार भैया' वाली टिप्पणी पर विवाद बढ़ने के एक दिन बाद पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने सफाई दी है। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा है कि, ''मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है।'' चरणजीत सिंह चन्नी के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था। ये बयान देते वक्त मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के साथ कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद थीं।

Charanjit Singh Channi

चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा, "मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। पंजाब आए सभी प्रवासियों ने राज्य के विकास के लिए अपना पसीना और खून बहाया है।" चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) नेताओं के बारे में बात की थी न कि पंजाब में काम करने वाले प्रवासियों के बारे में।

Recommended Video

      Punjab Election 2022: Charanjit Singh Channi के बयान पर Priyanka Gandhi की सफाई | वनइंडिया हिंदी

      बुधवार (16 फरवरी) को चरणजीत चन्नी ने यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया था कि "यूपी और बिहार के भैया को पंजाब में प्रवेश न करने दें"। जब उन्होंने यह टिप्पणी की, तो कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को उनके पास खड़े होकर मुस्कुराते हुए और ताली बजाते देखा गया था। मीडिया में उनकी टिप्पणी सामने आने के तुरंत बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता ने चन्नी की आलोचना की थी।

      गुरुवार (17 फरवरी) को पंजाब में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस तरह के बयान देकर कांग्रेस संत रविदास की विरासत का अपमान कर रही है। पीएम मोदी ने कहा, ''क्या संत रविदास जी पंजाब में पैदा हुए थे? उनका जन्म उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ था और चन्नी कहते हैं कि आपने यूपी के लोगों को पंजाब में प्रवेश नहीं करने दिया। क्या आप संत रविदास को भी निकाल देंगे? क्या आप उनका नाम मिटा देंगे?"

      इस बीच, आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा, "यह बहुत शर्मनाक है। हम किसी व्यक्ति या किसी विशेष समुदाय के उद्देश्य से टिप्पणियों की कड़ी निंदा करते हैं। प्रियंका गांधी भी यूपी से हैं, इसलिए वह भी भैया हैं।" यहां तक कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी चन्नी की टिप्पणी की आलोचना की और पूछा, "क्या कांग्रेस जानते हैं कि पंजाब में बिहार के लोगों का कितना योगदान है और कितने लोग वहां रह रहे हैं?"

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+