OPINION: रंगला पंजाब बनाने की दिशा में भगवंत मान सरकार का बड़ा कदम, पुलिस में 1450 नए पदों पर होगी भर्ती
OPINION: पंजाब सरकार अपनी योजनाओं से लोगों का कल्याण करती रही है। इसके लिए वह समय-समय पर लगातार लोक कल्याणकारी योजनाएं चलाती हैं। इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दिवाली के शुभ अवसर पर बड़ा तोहफा दिया है। इस योजना से रंगला पंजाब बनाने में काफी मदद मिलेगी।
पंजाब सरकार ने दिवाली के मौके पर कई बड़े ऐलान कर कर्मचारियों को तोहफे दिए हैं। दिवाली पर पंजाब सरकार ने एक और बड़ा तोहफा दिया है। भगवंत सिंह मान सरकार ने पुलिस विभाग में 1450 नए पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मंजूरी दे दी है। सीएम भगवंत मान ने खुद इसकी जानकारी दी है।

सीएम मान ने ट्वीट कर कहा कि दिवाली के मौके पर आपकी सरकार की तरफ से एक और तोहफा। आज पुलिस विभाग में 1450 नए पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मंजूरी दे दी गई है। जिसकी जानकारी जल्द ही साझा की जाएगी। हमारी सरकार का मकसद रंगला पंजाब बनाना है, जिसमें युवाओं की भूमिका सबसे अहम है और ये सपना युवाओं का है।
पंजाब को बेहतर बनाने के लिए सीएम मान कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे
भगवंत मान सरकार का एक ही मकसद है पंजाब को रंगला बनाना। इसके लिए सीएम भगवंत मान समय-समय पर कड़े फैसले भी लेते रहते हैं। साथ ही लोक कल्याणकारी योजनाओं से लोगों का विकास कर रहे हैं। पंजाब को बेहतर बनाने के लिए सीएम मान कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे।
इससे पहले पंजाब में नशा के खिलाफ भगवंत मान सरकार ने बड़ी मुहिम चलाई है। पंजाब को नशा मुक्त कराने के लिए नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। अब तक हजारों तस्करों को हवालात में बंद किया जा चुका है।
यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बंदी छोड़ दिवस की दी बधाई, जानिए क्या है इस दिन का इतिहास












Click it and Unblock the Notifications