भगवंत मान ने राष्ट्रीय बाल दिवस की दी बधाई, बोले- उन्हें मौलिक सुविधाएं बिना भेदभाव मिलनी चाहिए
आज देशभर में बाल दिवस मनाया जा रहा है। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती के मौके पर हर वर्ष 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बधाई दी है।
मुख्यमंत्री मान ने कहा कि राष्ट्रीय बाल दिवस को हर वर्ष यह याद दिलाने के लिए मनाया जाता है कि बच्चों को मूलभूत सुविधाएं जिसमे शिक्षा, लालन-पालन, स्वास्थ्य, सफाई बिना किसी जाति, समुदाय, आर्थिक स्थिति के भेदभाव के मिलना चाहिए।

बता दें कि हर वर्ष बाल दिवस यानि चिल्ड्रेंस डे 14 नवंबर को मनाया जाता है। इस दिन जवाहर लाल नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है। पंडित नेहरू को बच्चे प्यार से चाचा नेहरू कहते थे।
दरअसल पंडित नेहरू को बच्चों के साथ खास लगाव था, वह ना सिर्फ एक राजनेता बल्कि दूरदर्शी व्यक्ति थे, वह युवाओं की क्षमता पर विश्वास करते थे। यही वजह है कि हर वर्ष 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को स्कूलों, कॉलेज और शिक्षण संस्थान में धूमधाम से मनाया जाता है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान भी बच्चों के काफी करीब हैं। हाल ही में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमे हजारों की संख्या में बच्चे इकट्ठा हुए थे। मुख्यमंत्री ने इन बच्चों को नशे के खिलाफ शपथ दिलाई थी। पंजाब को नशा मुक्त करने के लिए मुख्यमंत्री ने इन बच्चों के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया था।












Click it and Unblock the Notifications