तानाशाही के खिलाफ क्रांति की शुरुआत हो चुकी है: भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान केंद्र सरकार पर लगातार हमलावर हैं। उन्होंने भाजपा की केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि तानाशाही के खिलाफ क्रांति की शुरुआत हो चुकी है। आज देश की सभी विपक्षी पार्टियां देश की तानाशाही सरकार के खिलाफ और हमारे राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली के रामलीला मैदान में इकट्ठा हो रही हैं...आइए बड़ी संख्या में इस रैली में शामिल हों। आइए लोकतंत्र बचाएं। इन्कलाब जिंदाबाद

मुख्यमंत्री ने इससे पहले भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा जो भी लोगों की लड़ाई लड़ता है और जो लोगों को लूटते हैं, उनके खिलाफ लड़ाई लड़ता है, उसको जेल जाना पड़ता है। भाजपा में देश में तानाशाही लाना चाहती है, ये नहीं चाहते हैं अगर दिल्ली में सरकार नहीं बनी तो दिल्ली में सरकार नहीं चलने देनी, एलजी की चलने देंगे, पंजाब में सरकार नहीं बनी तो गवर्नर तंग करेगा। अगर बंगाल में सरकार नहीं बनी तो गवर्नर रूल करेगा।

cm mann

अगर केरल में सरकार नहीं बनी तो गवर्नर रूल चलेगा। अगर झारखंड में सरकार नहीं बनेगी तो हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लेंगे, अगर तमिलनाडु में सरकार नहीं बनी तो गवर्नर सरकार का भाषण ही नहीं पढ़ेंगे। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का संविधान खतरे में है।

भगवंत मान ने कहा कि जिसको मर्जी वोट डालो वोट भाजपा को होता है, ऐसे बना रखा है देश को जैसे शतरंज की गोटी। ये गोटी यहां रख दो, राजा यहां रख दो, प्यादा वहां रख दो। देश को इन लोगों ने खेल बना रखा है। इसके लिए हमको आगे पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+