भाजपा पर बरसे सीएम भगवंत मान, बोले- ये लोग बाबा साहब का संविधान बदल देंगे
केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि मनीष सिसोदिया को एक साल से जेल में डाल रखा है, उसके पास से एक चवन्नी भी नहीं मिली है। उसका जब लॉकर खोला गया तो उसमे से बच्चे का खिलौना मिला था। उनके पैतृक गांव में एक रुपया नहीं मिला।
संजय सिंह के खिलाफ एक रुपया नहीं मिला, सत्येंद्र जैन के खिलाफ एक रुपया नहीं मिला। जिसने अस्पताल बनाया वो अंदर, जिसने स्कूल बनाया वो अंदर, जो राज्यसभा में इनके खिलाफ बोले तो वो अंदर। अगर अंदर नहीं तो उसे संसद से बाहर उठाकर फेक दो। एक दिन में 150 सांसदों को ये सस्पेंड कर देते हैं। क्या यही लोकतंत्र है।

ये बाहर के देशों में जाकर बड़ी-बड़ी बाते करते हैं, कहां है आखिर डेमोक्रेसी, वॉशिंगटन पोस्ट, न्यूयॉर्क टाइम्स में आज छपा है कि लोकतंत्र खतरे में है। लोकतंत्र को बचाने के लिए हम आगे आ रहे हैं। ये लोग बाबा साहब का लिखा हुआ संविधान बदल देंगे पुतिन की तरह।
सीएम मान ने कहा 5 दिन पहले पुतिन को 88 फीसदी वोट पड़े अब वो 2030 तक राष्ट्रपति रहेंगे। इसके आगे 40 तक और 50 तक वो रहेगा। जो 12 फीसदी वोट पड़े हैं वो खराब वोट है, वो अपने विपक्ष को अंदर कर देता है। बांग्लादेश में क्या है, सारा विपक्ष अंदर है, आप खुद ही लड़ते हैं, खुद ही जीत जाते हैं। शहीद ए आजम भगत सिंह की आत्मा तड़पती होगी। क्या इस लोकतंत्र के लिए हमने इतनी कम उम्र में फांसी चुनी।
अगर ये लोग कहीं नहीं जीतते हैं तो राज्यपाल के जरिए तंग करते हैं। राज्यों में विधायक को खरीदते हैं। चंडीगढ़ में लोकतंत्र की हत्या हुई है। शुक्र है कि सुप्रीम कोर्ट ने इसका संज्ञान लिया। आज आम आदमी पार्टी का मेयर है। चंडीगढ़ देश का सबसे सुंदर शहर है, इतने पढ़े-लिखे लोगों के वोट का आप सम्मान नहीं कर रहे हैं। 36 में से 8 वोट इन लोगों ने खराब कर दिए, 92 करोड़ वोट का ये लोग क्या करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications