मां ने भगवंत मान को दिया जीत का 'आशीर्वाद', बोलीं- मेरे लिए वो CM बन चुके हैं
नई दिल्ली, 20 फरवरी: पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। चुनावों के बीच आप के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान का एक अहम बयान सामने आया है। मान ने कहा कि, जिन्होंने अब तक लूटा है उनसे हिसाब भी लेना है। इसी बीच भगवंत मान की मां ने आज वोट डालने के बाद कहा कि, भगवान की कृपा से सभी उसे (भगवंत मान) प्यार करते हैं। हमारे लिए वह पहले ही सीएम बन चुके हैं।
Recommended Video

आज मीडिया से बात करते हुए भगवंत मान की मां हरपाल कौर ने कहा कि भगवान की कृपा से सभी उसे प्यार करते हैं। हमारे लिए वह पहले ही सीएम बन चुके हैं। लोग उन्हें प्यार करते हैं। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के लिए आप के सीएम उम्मीदवार एक माँ ने ये कहा है तो और क्या चाहिए... युवा, छात्र सभी बदलाव चाहते हैं। फोटो में भगवंत मान और उनकी मां एक साथ नजर आ रहे हैं।
वहीं मान ने कहा कि, युवाओं को रोजगार देना है, उन्हें कनाडा जाने से रोकना है। खेती को पैरों पर खड़ा करना है।उद्योगों को वापस लाना है। पंजाब में ड्रग्स और माफिया राज खत्म करना है। उन्होंने आगे कहा कि जिन्होंने अब तक लूटा है उनसे हिसाब भी लेना है। बता दें कि भगवंत मान लगातार सीएम चन्नी और पूर्व मुख्यमंत्री अमरिदंर सिंह के उपर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते रहे हैं।
भगवंत मान ने आगे कहा कि पहले किसी और को वोट देते थे आज शायद लोग अपने आप को वोट करेंगे। पूरे पंजाब में लोगों का मिजाज एक जैसा ही है। अच्छे नतीजे आएंगे, बहुमत की सरकार बनेगी। बता दें कि, राज्य की कुल 117 विधानसभा सीटों पर कुल 1304 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इस बार चुनाव मैदान में मुख्य मुकाबला सत्ताधारी कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल-बसपा गठबंधन के बीच माना जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications