CBSE बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित, दिल्ली में सफल छात्रों का औसत 96.99%, CM मान बोले- काम की राजनीति का असर
सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया है। जिसमें दिल्ली सरकार के स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने बाजी मारी है। दिल्ली में सफल छात्रों का औसत 96.99 प्रतिशत है। इस पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी है।
उन्होंने कहा कि यह सीएम केजरीवाल की 'काम की राजनीति' का असर है। जिससे छात्र-छात्राओं में परचम लहराया है। उन्होंने कहा कि CBSE के 12वीं की परीक्षा में सफल छात्रों का राष्ट्रीय औसत 87.97 प्रतिशत है।

लेकिन सिर्फ दिल्ली में सफल छात्रों का औसत 96.99 प्रतिशत है। दिल्ली के सरकारी स्कूलों ने अपना ही पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
यह भा पढे़ं- पंजाब: सीएम भगवंत मान ने आनंदपुर साहिब क्षेत्र में किया रोड शो, मालविंदर कंग को वोट देने की अपील की












Click it and Unblock the Notifications