जर्मनी में प्लेन से सीएम भगवंत मान को उतारे जाने के आरोपों पर AAP का पलटवार, BJP-अकाली के दावे को बताया फर्जी
चंडीगढ़, 19 सितंबर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एक नए विवाद में घिरते नजर आ रहे हैं। दरअसल इस तरह की तमाम मीडिया रिपोर्ट सामने आई है और सोशल मीडिया पर भी इस तरह के दावे किए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को जर्मनी में फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट पर विमान से नीचे उतार दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार भगवंत मान बहुत नशे में थे जिसकी वजह से उन्हें विमान से नीचे उतार दिया गया।

शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता सुखबीर सिंह बादल ने भी ट्वीट करके इन रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए कहा कि यह शर्मनाक है, उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान को इस बारे में स्पष्ट तौर पर सफाई देनी चाहिए। हालांकि आम आदमी पार्टी ने इस तरह की रिपोर्ट से इनकार किया है।
सुखबीर सिंह बादल ने ट्वीट करके लिखा, व्यथित करने वाली मीडिया रिपोर्ट सामने आ रही है, जिसमे कहा जा रहा है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के सह यात्री ने कहा है कि भगवंत मान को लुफ्तांशा एयरलाइंस से बाहर कर दिया गया, क्योंकि वह बहुत ज्यादा नशे में थे। उनकी वजह से विमान की उड़ान में 4 घंटे का विलंब हुआ। यही नहीं इस वजह से भगवंत मान आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में भी हिस्सा नहीं ले सके। इन रिपोर्ट्स ने पूरी दुनिया में पंजाबियों का सिर झुकाने और शर्मिंदा करने का काम किया है। भारत सरकार को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए क्योंकि इसमे पंजाबी और देश की अस्मिता शामिल है। अगर उन्हें विमान से बाहर निकाला गया है तो भारत सरकार को जर्मनी के समकक्ष से जरूर बात करनी चाहिए।
वहीं इस पूरी रिपोर्ट पर आम आदमी पार्टी का कहना है कि यह पूरी तरह से निराधार खबर है। मुख्यमंत्री के प्रवक्ता मालविंदर सिंह कांग ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री अपने पूर्वनिर्धारित समय पर ही दिल्ली पहुंचे। उन्होंने 18 सितंबर को जर्मनी से अपनी फ्लाइट ली। उन्हें 19 सितंबर को लैंड करना था। विपक्ष की ओर से तमाम आरोप जो लगाए जा रहे हैं वह निराधार हैं, फर्जी हैं और प्रोपेगेंडा हैं।












Click it and Unblock the Notifications